Page Loader
कई राज्यों में बदलेगा मौसम, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना
महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना (तस्वीर: unsplash)

कई राज्यों में बदलेगा मौसम, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2023
02:01 pm

क्या है खबर?

पश्चिमी विक्षोभ का असर अब देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में दिखेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बारिश शुरू हो सकती है, जो कुछ दिन जारी रहेगी। इन राज्यों में गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। कुछ जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम

मार्च में दर्ज की गई अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मार्च में भारत में 37.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो औसत 29.9 मिलीमीटर से अधिक है। इस दौरान मध्य भारत में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां औसतन 7.8 मिलीमीटर की अपेक्षा 23.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में औसतन 59.7 मिलीमीटर की अपेक्षा 66.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले पांच दिन में देश की कई जगहों पर अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा।