Page Loader
गुजरात: सूरत में 30 साल पुराना 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर गिराया गया, वीडियो वायरल
सूरत में 30 साल पुराना 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर ध्वस्त किया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल)

गुजरात: सूरत में 30 साल पुराना 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर गिराया गया, वीडियो वायरल

लेखन गजेंद्र
Mar 21, 2023
03:32 pm

क्या है खबर?

गुजरात के सूरत में 30 साल पुराने 85 मीटर ऊंचे कूलिंग टावर को ध्वस्त कर दिया गया। इसे 1993 में तैयार किया गया था। इसमें 72 खंभे थे। उतरन स्थित बिजली घर के कूलिंग टावर को कंट्रोल्ड एक्सप्लोसिव ब्लास्ट टेक्नोलॉजी से कुछ सेकेंड में ध्वस्त किया गया। टावर गिराने का वीडियो वायरल है। टावर को गिराने के लिए तकनीकी टीम पिछले दो महीने से तैयारी कर रही थी। इसे गिराने के लिए करीब 220 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

ध्वस्तीकरण

क्यों गिराया गया टावर?

उतरन स्थित गैस बेज पावर स्टेशन कई सालों से चल रहा था। यहां 375 और 135 मेगावाट के दो संयंत्र हैं। जो टावर गिराया गया है, वह 135 मेगावाट के संयंत्र में था, जो काफी पुराना हो गया था। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार पुराने संयंत्रों को तय समय पूरा करने के बाद बंद करना होता है। उतरन पावर स्टेशन में 135 मेगावाट के संयंत्र को बंद करने का काम दो साल से चल रहा था।

ट्विटर पोस्ट

टावर गिराने का वीडियो वायरल