NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 41,506 लोग, 895 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 41,506 लोग, 895 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 41,506 लोग, 895 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 11, 2021
    09:32 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41,506 नए मामले सामने आए और 895 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,08,37,222 हो गई है। इनमें से 4,08,040 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,54,118 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 41,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 41,526 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,99,75,064 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.20 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,43,500 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 43.08 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 61,49,264 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,25,528 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 30,53,116 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 14,489 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,69,320 ​मामलों और 35,779 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,16,011 मामलों और 33,371 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,296 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 179 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 14,087 लोगों को संक्रमित पाया गया और 109 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 2,162 मामले सामने आए और 48 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 2,913 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 49 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 37,60,32,586 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 37,23,367 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.63 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.63 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 40.24 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.07 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.90 करोड़ संक्रमितों में से 5.33 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    कोरोना संकट के बीच कर्नाटक में इस साल जारी हुए 78,000 ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र- रिपोर्ट कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत कर्नाटक
    महाराष्ट्र: सात संक्रमितों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि, एक ही जिले से पांच मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें कर्नाटक

    केरल

    मुस्लिमों ने बनाई भारत को 2030 तक इस्लामिक स्टेट बनाने की योजना- पीसी जॉर्ज भारत की खबरें
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    केरल: वैक्सीनेशन फंड के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, CMDRF में जमा हुए 50 लाख वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले 61 प्रतिशत जिले उत्तर-पूर्वी राज्यों में, सरकार ने जताई चिंता केंद्र सरकार
    कोरोना महामारी के कारण फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज टली बॉलीवुड समाचार
    क्या है कोरोना वायरस का लैम्ब्डा वेरिएंट और ये चिंता का विषय क्यों है? कोरोना का नया स्ट्रेन
    बांग्लादेश: कोरोना के दैनिक मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड, ऑक्सीजन संकट की आशंका बांग्लादेश

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 70,000 संक्रमित, 10 लाख से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,471 नए मामले, 2,726 मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 67,208 नए मामले, 2,300 से अधिक ने गंवाई जान कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025