NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केंद्र सरकार ने आठ राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किए राज्य में हुई किसकी नियुक्ति
    अगली खबर
    केंद्र सरकार ने आठ राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किए राज्य में हुई किसकी नियुक्ति
    केंद्र सरकार ने बदले आठ राज्यों के राज्यपाल।

    केंद्र सरकार ने आठ राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किए राज्य में हुई किसकी नियुक्ति

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 06, 2021
    03:57 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की खबरों के बीच मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं।

    अधिकांश नियुक्तियों में मौजूदा राज्यपालों का दूसरे राज्यों में भेजा गया है, जबकि कुछ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

    इधर, केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस सप्ताह के अंत तक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। यहां देखें नए राज्यपालों की सूची।

    विवरण

    मंत्री थावर चंद गहलोत को बनाया कर्नाटक का राज्यपाल

    83 वर्षीय केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में किए जाने बदलावों के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा सकता है। गहलोत केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

    इसी तरह डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

    जबकि, गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

    बयान

    पटेल ने जताया राष्ट्रपति का आभार

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल पटेल ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, "मुझे राज्यपाल के रूप में नियुक्त करने के लिए मैं राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।"

    अन्य

    बंडारू दत्तात्रेय को बनाया गया हरियाणा का राज्यपाल

    गोवा के भाजपा नेता राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसी तरह अब तक मिजोरम के राज्यपाल का पद संभालने वाले पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा भेजा गया है।

    हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

    इसी तरह त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

    बयान

    सरकार ने सभी वर्गों को दिया सम्मान और इज्जत

    NDTV के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि सरकार ने नई नियुक्तियों के माध्यम से सभी वर्गों को सम्मान और इज्जत देने का काम किया है।

    उन्होंने कहा, "वर्तमान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के राज्यपालों की रिकॉर्ड संख्या है।"

    सूत्रों ने कहा, "तीन जाट नेता (जगदीप धनखड़, आचार्य देवव्रत और सत्यपाल मलिक) वर्तमान में राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह जाट समुदाय के लिए अद्वितीय सम्मान है।"

    मंत्रिमंडल विस्तार

    इस सप्ताह के अंत तक हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार

    बता दें के राज्यपाल के रूप में नई नियुक्तियां केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले संभावित फेरबदल को लेकर की गई है। मंत्रिमंडल का विस्तार इस सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है।

    सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जातियों और राज्यों के मंत्रियों को जोड़ने पर विचार कर रही है।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल जैसे नेता मंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    मध्य प्रदेश
    हरियाणा
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    कर्नाटक

    कर्नाटक: बेंगलुरू में अपने घरों से लापता हुए 3,000 कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप बेंगलुरु
    कोरोना वायरस: कर्नाटक के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को झटका, कर्नाटक को ऑक्सीजन सप्लाई के आदेश पर रोक से इनकार दिल्ली
    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने किया 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान बीएस येदियुरप्पा

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अब केवल गोमूत्र से बने फिनायल से होगी सफाई दिल्ली
    भोपाल: वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के मामले पूर्व भाजपा विधायक सहित 17 गिरफ्तार शिवसेना समाचार
    मध्य प्रदेश: महिला के साथ दुर्व्यवहार, लड़के को कंधे पर बैठाकर तीन किलोमीटर पैदल चलाया महिलाओं के खिलाफ अपराध
    मध्य प्रदेश: 54 यात्रियों के साथ नहर में गिरी बस; 39 की मौत, कई लापता सड़क दुर्घटना

    हरियाणा

    सिर्फ महाराष्ट्र और पंजाब ही नहीं, इन राज्यों में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज महाराष्ट्र
    हरियाणा में पटवारी और ग्राम पंचायत समेत इन पदों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन रोजगार समाचार
    हरियाणा: किसानों का विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन, खट्टर सरकार के खिलाफ वोट की अपील किसान आंदोलन
    किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर नहीं खोदी गई कोई सड़क- गृह मंत्रालय गृह मंत्रालय

    केंद्र सरकार

    टि्वटर ने कई मौके मिलने बाद भी नहीं किया नए IT नियमों का पालन- रविशंकर प्रसाद ट्विटर
    'कोवैक्सिन' में बछड़े के सीरम के इस्तेमाल पर सरकार की सफाई, कहा- तथ्यों से किया खिलवाड़ वैक्सीन समाचार
    नए नियमों को लेकर ट्विटर और सरकार के टकराव में क्या-क्या हुआ है? ट्विटर
    CBSE ने सुप्रीम कोर्ट में बताया 12वीं के परिणाम का फार्मूला, 31 जुलाई तक होगा जारी CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025