NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: बेंगलुरू में अपने घरों से लापता हुए 3,000 कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप
    अगली खबर
    कर्नाटक: बेंगलुरू में अपने घरों से लापता हुए 3,000 कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कर्नाटक: बेंगलुरू में अपने घरों से लापता हुए 3,000 कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 29, 2021
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचा रखा है। कर्नाटक भी इसकी चपेट में है और प्रतिदिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

    इसी बीच राज्य की राजधानी बेंगलुरू में कोरोना से संक्रमित पाए गए करीब 3,000 मरीज अपने घरों से गायब हो गए हैं।

    उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे हैं। इस घटना ने बेंगलुरु प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। अब मरीजों की तलाश के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।

    खुलासा

    राजस्व मंत्री ए अशोक ने किया मामले का खुलासा

    इंडिया डॉट कॉम के अनुसार राज्य के राजस्व मंत्री ए अशोक ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए करीब 2,000-3,000 लोगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। इतना ही नहीं वह अपने घरों से भी लापता हैं।

    उन्होंने कहा कि इस लापता होने वाले कोरोना संक्रमित इधर-उधर घूमकर राज्य में संक्रमण का प्रसार कर रहे हैं। यह पूरे राज्य और बेंगलुरु के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

    कार्रवाई

    पुलिस को दिए लापता लोगों का पता लगाने के आदेश- अशोक

    ए अशोक ने कहा कि लापता लोगों ने अभी अपने फोन बंद कर लिए हैं और बाद में तबीयत बिगड़ने पर वह अस्पतालों में ICU बेड तलाशेंगे। इससे अस्पतालों पर बोझ बढ़ेगा।

    उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस को अपने घरों से गायब होने और फोन बंद करने वाले कोरोना संक्रमितों का पता लगाने का आदेश दिया है। पुलिस अब इन लोगों की लोकेशन पता लगाने में जुटी है। जल्द ही इन लोगों को पकड़कर क्वारंटाइन किया जाएगा।

    बयान

    संक्रमितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है सरकार- सुधाकर

    इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का यूं लापता होना काफी चिंता का विषय है। सरकार लोगों को मुफ्त मेडिकल सेवाएं दे रही हैं और मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमित घरों से लापता हो रहे हैं और अपने मोबाइल फोन बंद कर रहे हैं। वह नहीं जानते कि ये सभी लोग कहां गए हैं।

    कर्फ्यू

    कर्नाटक में जारी है 14 दिन का सख्त कर्फ्यू

    बता दें कि राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 27 अप्रैल से 14 दिन का सख्त कर्फ्यू लागू किया है।

    कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 से 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं जारी रहेंगी। 10 बजे के बाद दुकानों को बंद कर दिया जाएगा और केवल मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और कृषि का काम जारी रहेगा। सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से बंद रहेगा।

    कर्फ्यू लागू होने से पहले प्रवासी मजदूरों बेंगलुरु से पलायन करते नजर आए।

    संक्रमण

    कर्नाटक में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    कर्नाटक में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 39,047 नए मामले साने आए और 229 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,822 हो गए हैं।

    इनमें से 15,036 की मौत हो चुकी है और 10,95,883 ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 3,28,903 है।

    राज्य में सबसे बुरी हालत बेंगलुरू की है, यहां 24 घंटे में संक्रमण के 22,596 नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बेंगलुरु
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कर्नाटक

    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,139 नए मामले, 234 मौतें भारत की खबरें
    बेंगलुरू: केंद्र में उच्च पद दिलाने के नाम पर महिला से 8.3 करोड़ रुपये की ठगी दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,222 नए मामले, 228 की हुई मौत भारत की खबरें

    बेंगलुरु

    बेंगलुरू: गली में रखा रहा कोरोना वायरस संक्रमित का शव, दो घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस कर्नाटक
    पूर्ण लॉकडाउन की आशंका के चलते बेंगुलरू छोड़ रहे लोग, बॉर्डर पर जाम कर्नाटक
    कर्नाटक में चिंताजनक दर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले कर्नाटक
    कर्नाटक: बेंगलुरू में आज रात से लागू होगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का क्या असर देखने को मिल रहा है? छत्तीसगढ़
    कोरोना वायरस: अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ के कारण भारत में बेहद खराब हो रही स्थिति- WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बीड़ में एक ही एंबुलेंस पर ले जाए गए 22 संक्रमितों के शव महाराष्ट्र
    ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर हाई कोर्ट की दिल्ली सरकार को फटकार, कहा- आपकी पूरी व्यवस्था फेल दिल्ली हाई कोर्ट

    महामारी

    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान झारखंड
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, देश को लॉकडाउन से बचाने की अपील की नरेंद्र मोदी
    हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर लगाया ऑक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप हरियाणा
    महाराष्ट्र: कोरोना मरीज के रिश्तेदार ने डॉक्टर पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025