NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने किया 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने किया 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
    देश

    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने किया 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

    लेखन भारत शर्मा
    May 07, 2021 | 09:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने किया 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

    कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू सहित अन्य पाबंदियां लगाने के बाद भी प्रतिदिन रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में 10 मई यानी सोमवार से 24 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

    मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि तेजी से बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए यह निर्णय किया गया है। यह लॉकडाउन 10 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना कर्फ्यू सफल नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा हैं। ऐसे में लोगों को महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए।

    लॉकडाउन में केवल चार घंटे खुलेंगी किराना और फल-सब्जी की दुकानें- येदियुरप्पा

    मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि सभी होटल, पब, बार बंद रहेंगे। वहीं जरूरी खानपान की दुकानें खुली रहेंगी। इनमें सभी भोजनालय या रेस्तरां, मीट की दुकान, फल-सब्जी और किराने की दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक यानी चार घंटे ही खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में सुबह 10 बजे के बाद एक भी व्यक्ति को जाने-आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों से की राज्य छोड़कर न जाने की अपील

    मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि यह लॉकडाउन संक्रमण के मामलों में कमी लाने के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जा रहा है। ऐसे में कामगार मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कामगार मजदूर लॉकडाउन अवधि में राज्य में रहकर कार्य कर सकते हैं और उन्हें इससे डरकर राज्य से पलायन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में महामारी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    कर्नाटक में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    बता दें कि कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए मामले सामने आए और 328 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक 17,90,104 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17,212 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में बुधवार को संक्रमण के 50,112 नए मामले सामने आए थे और 346 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 5,17,095 पर पहुंच गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    बीएस येदियुरप्पा
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    महामारी

    कर्नाटक

    सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को झटका, कर्नाटक को ऑक्सीजन सप्लाई के आदेश पर रोक से इनकार दिल्ली
    कोरोना वायरस: कर्नाटक के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    कर्नाटक: बेंगलुरू में अपने घरों से लापता हुए 3,000 कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप बेंगलुरू
    कोरोना वायरस: कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी कोरोना वायरस

    बीएस येदियुरप्पा

    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती कर्नाटक
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले पर लगी रोक कर्नाटक
    कर्नाटक: चिक्काबल्लापुर में खनन के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, छह की मौत कर्नाटक
    कर्नाटक में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी टेस्ला, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दी जानकारी कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच गोवा सरकार ने किया 15 दिन के कर्फ्यू का ऐलान गोवा
    सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने किया स्पष्ट, कहा- रोक सकते हैं कोरोना महामारी की तीसरी लहर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: एंबुलेंस चालक ने गुरुग्राम से लुधियाना का लिया 1.20 लाख रुपये किराया, गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    वैक्सीनेशन अभियान: फिर बढ़ सकता है कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच अंतराल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII)

    लॉकडाउन

    कोरोना: भारत के रास्ते पर बढ़ रहा नेपाल, बिगड़ने लगे हालात भारत की खबरें
    कोरोना का कहर: बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में 8-16 मई तक लॉकडाउन का ऐलान केरल
    कोरोना: दुनिया में पिछले सप्ताह आए कुल मामलों में से 50 प्रतिशत भारत में मिले- WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच किन-किन राज्यों ने आगे बढ़ाया लॉकडाउन? महाराष्ट्र

    महामारी

    आंध प्रदेश में मिला नया कोरोना स्ट्रेन हो रहा विलुप्त, नहीं है चिंता की जरूरत- विशेषज्ञ भारत की खबरें
    कोरोना: सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते संक्रमण के बीच जेलों से भीड़ कम करने की बताई जरूरत जेल
    कोरोना मरीजों के उपचार में रॉश फार्मा की एंटीबॉडी दवा को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी भारत की खबरें
    सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की चेतावनी, कहा- जरूर आएगी कोरोना महामारी की तीसरी लहर भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023