Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: 54 यात्रियों के साथ नहर में गिरी बस; 39 की मौत, कई लापता
देश

मध्य प्रदेश: 54 यात्रियों के साथ नहर में गिरी बस; 39 की मौत, कई लापता

मध्य प्रदेश: 54 यात्रियों के साथ नहर में गिरी बस; 39 की मौत, कई लापता
लेखन मुकुल तोमर
Feb 16, 2021, 03:49 pm 3 मिनट में पढ़ें
मध्य प्रदेश: 54 यात्रियों के साथ नहर में गिरी बस; 39 की मौत, कई लापता

मध्य प्रदेश में आज सुबह हुई एक बड़ी दुर्घटना में सीधी से सतना जा रही बस नहर में गिर गई। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, बस में लगभग 54 यात्री सवार थे और अब तक इनमें से सात को बचाया जा चुका है, वहीं 39 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों को ढूढ़ने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों के पानी में बहने की आशंका व्यक्त की है।

घटनाक्रम
सुबह 07:30 बजे हुई दुर्घटना

ANI के अनुसार, 54 यात्रियों के साथ बस आज सुबह सीधी से सतना जा रही थी और सुबह लगभग 07:30 बजे यह सीधी स्थित एक नहर में जा गिरी। ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस नहर के पानी में पूरी तरह डूब गई और यह तट से दिखाई भी नहीं दे रही थी। उन्होंने बताया कि सात लोग तैरकर किनारे पर आ गए, वहीं बाकी यात्री लापता हैं।

बचाव अभियान
घटनास्थल से दूर मिली बस

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और अभी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। नहर का पानी रोकने और पानी का स्तर कम होने के बाद बस घटनास्थल से कुछ दूरी पर दिखी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान 39 लोगों के शव भी बरामद हुए हैं। अभी इन शवों की पहचान किया जाना बाकी है।

ट्वीट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया घटना पर दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करते हुए घटना पर दुख जताया है और मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'सीधी में सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दुख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।'

निर्देश
शिवराज का मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

शिवराज ने आगे बताया, 'मैंने सीधी कलेक्टर से दुर्घटना के मामले में बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिये हैं। नहर के जलस्तर स्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है। मौके पर SDRF और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं।' उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।

जानकारी
प्रधानमंत्री ने भी किया दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। ये मुआवजा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान
ताज़ा खबरें
कोर्ट ने खारिज की मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
कोर्ट ने खारिज की मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा देश
JEE मेन: दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऐसे करना होगा आवेदन
JEE मेन: दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऐसे करना होगा आवेदन करियर
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
जून में स्कोडा ऑटो और निसान मोटर्स की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी, देखें रिपोर्ट
जून में स्कोडा ऑटो और निसान मोटर्स की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी, देखें रिपोर्ट ऑटो
क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन?
क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? टेक्नोलॉजी
मध्य प्रदेश
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद देश
मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह
मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह अजब-गजब
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका?
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका? राजनीति
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? राजनीति
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज देश
और खबरें
शिवराज सिंह चौहान
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत देश
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी राजनीति
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक देश
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान देश
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022