NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: महिला के साथ दुर्व्यवहार, लड़के को कंधे पर बैठाकर तीन किलोमीटर पैदल चलाया
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: महिला के साथ दुर्व्यवहार, लड़के को कंधे पर बैठाकर तीन किलोमीटर पैदल चलाया

    मध्य प्रदेश: महिला के साथ दुर्व्यवहार, लड़के को कंधे पर बैठाकर तीन किलोमीटर पैदल चलाया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 16, 2021
    10:20 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

    यहां दूसरे पुरुष के साथ रह रही महिला को उसके ससुराल वाले मारपीट करते हुए पैदल एक गांव से दूसरे गांव तक ले गए।

    लगभग तीन किलोमीटर के सफर में एक लड़का उसके कंधों पर बैठा रहा। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा है। पुलिस अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    मामला

    पति की मर्जी से उसे छोड़कर दूसरे युवक के साथ रह रही थी महिला

    NDTV के अनुसार, यह घटना गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सागई और बांसखेडी गांव की है।

    पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी बांसखेड़ी में हुई थी। वहां उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहना चाहता था। इसके बाद वह अपने पति को उसकी मर्जी से छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ सागई गांव में रहने लगी।

    महिला और युवक पिछले दो महीनों से एक साथ रह रहे थे।

    घटना

    तीन किलोमीटर तक महिला के कंधे पर बैठा रहा लड़का

    महिला ने बताया कि 9 फरवरी को उसके ससुर, जेठ और अन्य लोग सागई स्थित उसके घर आए और उसे मारते-पीटते हुए बांसखेड़ी ले गए।

    दोनों गांवों के बीच की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। पूरे रास्ते के दौरान एक लड़का पैदल चल रही महिला के कंधों पर बैठा रहा।

    बाकी लोग हाथ में छड़ी और बैट लिए महिला के पीछे चलते हुए उसका मजाक उड़ा रहे थे।

    जानकारी

    चार में तीन आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में महिला के पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश जारी है। पीड़िता और आरोपी दोनों ही आदिवासी भील समाज से संबंध रखते हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए गुना के पुलिस अधीक्षक (SP) राजीव मिश्रा ने आजतक को बताया कि आदिवासी समाज में परंपरा के नाम पर महिला से दुर्व्यवहार किया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये वीडियो

    #WATCH: A video went viral of a woman who was made to walk in MP's Guna while carrying a boy on shoulders. She had allegedly left her husband for someone else. Angered by this, her relatives also allegedly beat her

    "Case registered. 3 of 4 accused arrested," said SP Guna(15.02) pic.twitter.com/LWTE9gwNWy

    — ANI (@ANI) February 16, 2021

    दूसरा मामला

    पिछले साल भी सामने आ चुका ऐसा मामला

    मध्य प्रदेश में परंपरा के नाम पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का यह पहला मामला नहीं है।

    पिछले साल जुलाई में झाबुआ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर विवाहोत्तर संबंधों का आरोप लगाकर एक महिला के साथ ऐसी ही बर्बरता की गई थी।

    इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा जा सकता था कि महिला का पति उसके कंधों पर बैठा है और बाकी लोग महिला का मजाक उड़ाते चल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बोले- फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर नजर रखेगी राज्य सरकार नेटफ्लिक्स
    सुशांत पर आधारित शार्ट फिल्म पर रोक लगाने की मांग, हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका बॉलीवुड समाचार
    उत्तर प्रदेश: राज्यपाल ने धर्म परिवर्तन पर विवादित अध्यादेश को दी मंजूरी, आज से ही लागू योगी आदित्यनाथ
    असम में आएगा नया कानून, दूल्हे-दुल्हन को देनी होगी धर्म, शिक्षा और कमाई की जानाकरी उत्तर प्रदेश

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा हत्या
    दिल्लीः शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हैवानियत, गुप्तांगो में डाला जाता था मिर्ची पाउडर दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा को परिवार वालों ने घर से निकाला केरल

    क्राइम समाचार

    मेरठ: छत पर मिले नोटों और जेवर से भरे बैग, घरवालों ने दी पुलिस को सूचना उत्तर प्रदेश
    गुरुग्राम: दलित महिला से शादी करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच गिरफ्तार हरियाणा
    दिल्ली: ढाई महीने में 76 लापता बच्चों का पता लगाने वाली हेड कांस्टेबल को मिला प्रमोशन दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: घर में घुसकर महिला डॉक्टर की बेहरमी से हत्या, बच्चों पर भी किया हमला उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025