NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार में एक लाख लोगों पर केवल 81 पुलिसकर्मी, इस राज्य में है सबसे ज्यादा 
    अगली खबर
    बिहार में एक लाख लोगों पर केवल 81 पुलिसकर्मी, इस राज्य में है सबसे ज्यादा 
    बिहार में एक लाख लोगों पर केवल 81 पुलिसकर्मी है

    बिहार में एक लाख लोगों पर केवल 81 पुलिसकर्मी, इस राज्य में है सबसे ज्यादा 

    लेखन आबिद खान
    Feb 15, 2025
    03:07 pm

    क्या है खबर?

    कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाने वाले एक पैमाने पर बिहार देश में सबसे पिछड़ा हुआ है। यहां एक लाख लोगों पर केवल 81 पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस-जनसंख्या अनुपात के लिहाज से ये किसी भी राज्य का सबसे कम आंकड़ा है।

    वहीं, इस मामले में नागालैंड शीर्ष पर है। वहां एक लाख की आबादी पर 1,136 पुलिस अधिकारी हैं।

    पूरे देश में एक लाख लोगों पर औसतन 155 पुलिसकर्मी हैं।

    राज्य

    क्या कहते हैं राज्यों के आंकड़े?

    न्यूज18 के मुताबिक, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह केवल ऐसी 2 जगहें हैं, जहां पुलिस-जनसंख्या अनुपात 1,000 से ऊपर है। यानी यहां एक लाख की आबादी पर 1,000 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी हैं।

    बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल में एक लाख आबादी पर 101, राजस्थान में 118, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 121, गुजरात में 124, उत्तर प्रदेश में 135, महाराष्ट्र में 137, हरियाणा में 199 और दिल्ली में 380 पुलिसकर्मी हैं।

    राजधानी

    क्या है राजधानी दिल्ली का हाल? 

    राजधानी दिल्ली में एक लाख लोगों पर स्वीकृत पुलिस बल की संख्या 445 हैं, लेकिन यहां केवल 380 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं।

    कुल 11 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस-जनसंख्या अनुपात देश के औसत से कम है। इनमें बिहार, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।

    ये आंकड़े गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो से मिले हैं।

    मिजोरम

    मिजोरम में वास्तविक और स्वीकृत का अंतर सबसे ज्यादा

    उत्तराखंड में एक लाख जनसंख्या पर पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या और वास्तविक संख्या का अंतर सबसे कम है। यहां एक लाख लोगों पर 193 पुलिसकर्मी स्वीकृत है, लेकिन 184 तैनात हैं।

    वहीं, मिजोरम में यह अंतर सबसे ज्यादा है। यहां एक लाख आबादी पर पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या 917 है, लेकिन केवल 595 ही तैनात हैं।

    इसी तरह पश्चिम बंगाल में एक लाख लोगों पर 167 पुलिसकर्मी स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 101 ही तैनात हैं।

    खाली पद

    किस राज्य में पुलिसकर्मियों के सबसे ज्यादा पद खाली?

    पूरे देश में पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या 27.23 लाख है, लेकिन 5.81 लाख पद फिलहाल खाली हैं।

    उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1.09 लाख पद खाली है। यहां हर पुलिसकर्मी पर 739 लोगों का भार है और एक लाख की आबादी पर 135 पुलिस अधिकारी तैनात हैं।

    महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां 60,583 पद खाली हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 65,072 और बिहार में 41,686 पद खाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    दिल्ली
    बिहार पुलिस

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    बिहार

    बिहार पुलिस ने खान सर को हिरासत में लिया, एक घंटे बाद छोड़ा; ये है वजह BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)
    बिहार: खान सर की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती; गिरफ्तारी पर भी सामने आई बड़ी जानकारी पटना
    केंद्र सरकार ने राज्यों से क्यों की सर्पदंश को अधिसूचित बीमारी घोषित करने की अपील? केंद्र सरकार
    तलाक के मामलों में कैसे निर्धारित होगा गुजारा भत्ता? सुप्रीम कोर्ट ने तय किए 8 कारक सुप्रीम कोर्ट

    दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन हारे, भाजपा के करनैल सिंह विजयी दिल्ली विधानसभा चुनाव
    पहाड़ों से आने वाली हवाओं से शीतलहर का असर बरकरार, जानिए कब तक पड़ेगी ठंड़  बारिश
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कौन होगा मुख्यमंत्री? रमेश बिधूड़ी

    बिहार पुलिस

    बिहार: फायरमैन भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड बिहार
    बिहार: PFI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए NIA की 30 जगहों पर छापेमारी दिल्ली
    बिहार: नवादा के SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया लॉकअप में बंद, देखें वीडियो बिहार
    अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025