NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी
    दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 08, 2025
    11:01 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) भी टक्कर देती हुई नजर आ रही है।

    फिलहाल AAP 30 और भाजपा 40 सीट पर आगे चल रही है।

    AAP के तीनों बड़े नेता- अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे थे, लेकिन अब केवल आतिशी पीछे हैं।

    दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुआ था।

    उम्मीदवार

    इन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा

    मतगणन में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री आतिशी, केंद्रीय मंत्री गोपाल राय, अवध ओझा, भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, अरविंद सिंह लवली, तरविंदर सिंह मारवाह, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता अलका लांबा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद जैसे दिग्गत नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

    सभी की नजरें इन उम्मीदवारों पर टिकी हैं।

    मतगणना

    पोस्टल बैलेट की गिनती से हुई शुरुआत

    सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई। पहले सेना, सुरक्षाबलों के जवानों और अधिकारियों के वोटों की गिनती की जा रही है।

    इसके बाद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के वोट गिने जाएंगे। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोट गिने जाएंगे।

    फिर EVM का VVPAT से मिलान किया जाएगा और VVPAT की पर्ची गिनी जाएगी। EVM और पोस्टस बैलेट के वोट जोड़कर अंतिम परिणाम जारी किए जाएंगे।

    सुरक्षा

    मतगणना के लिए लगाई गई है तीन स्तरीय सुरक्षा

    मतगणना के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के तीन स्तरीय उपाय किए गए हैं।

    पहले स्तर पर CRPF के जवानों को तैनात किया गया है। दूसरे स्तर पर हथियारबंद पुलिस और तीसरे स्तर पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

    मतगणना केंद्रों पर CAPF की 38 कंपनियां तैनात की गई हैं। सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    एग्जिट पोल

    एग्जिट पोल में भाजपा की सत्ता में वापसी का अनुमान

    दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल मतदान के बाद जारी कर दिए गए थे। ज्यादातर पोल में भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है।

    चाणक्य स्ट्रेटजीस के मुताबिक, भाजपा को 39-44, AAP को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

    पी-मार्क सर्वे के में AAP को 21-31, भाजपा को 39-49 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है।

    पीपुल्स पल्स ने AAP को 10-19 और भाजपा को 51-60 सीटें दी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट
    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    दिल्ली में 23 जनवरी को गणतंंत्र दिवस परेड का फुल रिहर्सल, जानिए कौन-कौन से मार्ग बंद गणतंत्र दिवस
    प्रयागराज में महाकुंभ की यात्रा के लिए बदमाश ने दिल्ली के 3 घरों में चोरी की प्रयागराज
    योगी आदित्यनाथ की अरविंद केजरीवाल को चुनौती, कहा- यमुना में मंत्रियों के साथ डुबकी लगाकर दिखाएं योगी आदित्यनाथ
    गणतंत्र दिवस परेड में इस बार क्या होगा खास, सुरक्षा के लिहाज से कैसी है तैयारी? गणतंत्र दिवस

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी दिल्ली
    अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर तक मार्च करेंगे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अमित शाह
    मनोज तिवारी बोले- भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को न लड़ने दिया जाए चुनाव आम आदमी पार्टी समाचार
    शाहीन बाग में भारी संख्या में पुलिस तैनात, हिंदू सेना ने रद्द की अपनी मार्च दिल्ली पुलिस

    भाजपा समाचार

    अश्लील बयानों के कारण कट सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट, महिला उम्मीदवार की संभावना रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली में चुनावों से पहले 'राजमहल' और 'शीशमहल' को लेकर विवाद, आज क्या-क्या हुआ? आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की शिकायत चुनाव आयोग से की, बोले- खुलेआम पैसे बांट रहे  दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल जाट समुदाय को OBC में शामिल क्यों कराना चाहते हैं, कितने अहम है वोट? अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने किया यह दावा पंजाब
    दिल्ली चुनाव: शाह बोले- 5 फरवरी 'आपदा' से मुक्ति का दिन, केजरीवाल ने भी साधा निशाना रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया 'युवा उड़ान योजना' का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये दिल्ली
    मुख्यमंत्री अतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा चंदा, 4 घंटे में मिले 10 लाख रुपये दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025