LOADING...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन हारे, भाजपा के करनैल सिंह विजयी
शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन हार गए हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन हारे, भाजपा के करनैल सिंह विजयी

लेखन आबिद खान
Feb 08, 2025
05:49 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। शकुर बस्ती से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन करीब 20,000 वोटों से हार गए हैं। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने मात दी है। जैन इस सीट से लगातार चौथी बार किस्मत आजमा रहे थे। जैन स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं, लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में 27 महीने तक जेल में रहना पड़ा। अभी वे जमानत पर बाहर हैं।

2020

पिछले विधानसभा चुनावों का क्या परिणाम रहा था?

2020 के विधानसभा चुनावों में शकूर बस्ती से जैन को लगातार तीसरी बार जीत मिली थी। उन्हें 51,165 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार एससी वत्स को 43,573 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस के उम्मीदवार देव राज अरोड़ा को केवल 3,382 वोट मिले थे।

मतदान

दिल्ली में 5 फरवरी को हुआ था मतदान

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। इस दौरान 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा था। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 62 सीटें जीती थीं, भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली थी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। 2015 में जैन ने यहां से केवल 3,133 वोटों से जीत दर्ज की थी।