Page Loader
पहाड़ों से आने वाली हवाओं से शीतलहर का असर बरकरार, जानिए कब तक पड़ेगी ठंड़ 
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण कई राज्यों में शीतलहर का असर बना हुआ है (तस्वीर: एक्स/@DarShazia25293)

पहाड़ों से आने वाली हवाओं से शीतलहर का असर बरकरार, जानिए कब तक पड़ेगी ठंड़ 

Feb 08, 2025
10:15 am

क्या है खबर?

देशभर में दिन का तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिलने लगी है, लेकिन सुबह-शाम के वक्त अभी भी ठंड़ का असर बना हुआ है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। दूसरी तरफ हिमालयी भागों में 8-12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली 

दिल्ली में कब बढ़ेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से 1-2 डिग्री कम रहा, जिससे सर्दी का असर कमजोर नहीं पड़ा है और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान बढ़कर 9-10 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। दिल्ली NCR में 18 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर-पश्चिम दिशा की ठंड़ी हवाओं ने बढ़ते तापमान पर लगाम लगा दी है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।

शीतलहर 

कहां दर्ज हुआ सबसे कम तापमान?

पश्चिमी हिमालयी इलाकों समेत लद्दाख और कश्मीर के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान माइनस तक जा सकता है। दूसरी तरफ पहाड़ों से आ रही ठंड़ी हवा के कारण उत्तर प्रदेश,राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया है।