NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 2019 से अब तक 65 परीक्षाओं के पेपर लीक, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा- रिपोर्ट
    अगली खबर
    2019 से अब तक 65 परीक्षाओं के पेपर लीक, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा- रिपोर्ट
    2019 के बाद से 19 राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं

    2019 से अब तक 65 परीक्षाओं के पेपर लीक, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा- रिपोर्ट

    लेखन आबिद खान
    Jun 26, 2024
    06:20 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) के कथित पेपर लीक को लेकर छिड़े विवाद के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 से अब तक कम से कम 65 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इसकी वजह से 34 परीक्षाओं को या तो रद्द या स्थगित करना पड़ा है।

    पेपर लीक के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं, जहां 2019 के बाद से 8 ऐसे प्रकरण दर्ज किए गए।

    पेपर लीक

    कब-कितने पेपर हुए लीक?

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में 9, 2020 में 12, 2021 में 17, 2022 में 11, 2023 में 12 और 2024 में पेपर लीक के 5 मामले सामने आए हैं। इनमें से 40 पेपर भर्ती परीक्षाओं के, जबकि 25 गैर-भर्ती परीक्षाओं के थे।

    कम से कम 4 परीक्षाएं ऐसी हैं, जो अखिल भारतीय स्तर की थी। इनमें 2021 की सेना की सामान्य प्रवेश परीक्षा, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2023, NEET-UG 2021 और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स 2021 शामिल हैं।

    राज्य

    किस राज्य में कितने पेपर हुए लीक?

    उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के सबसे ज्यादा 8 मामले सामने आए हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र में 7-7 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।

    बिहार में 6 और गुजरात और मध्य प्रदेश में 4-4 मामले सामने आए हैं। हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 3-3 मामले सामने आए।

    दिल्ली, मणिपुर और तेलंगाना में पेपर लीक के 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और नागालैंड में एक-एक मामला सामने आया।

    पद

    3 लाख से अधिक पदों की परीक्षाएं हुईं रद्द

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कुल परीक्षाओं में से 45 सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थीं। इनमें से कम से कम 27 को या तो रद्द कर दिया गया या स्थगित कर दिया गया।

    गैर-भर्ती परीक्षाओं में से कम से कम 17 राज्य बोर्ड और विश्वविद्यालयों से जुड़ी हुई हैं। पेपर लीक के कारण 3 लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं रद्द कर दी गईं।

    परीक्षाएं

    किन बड़ी परीक्षाओं के पेपर हुए लीक?

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा, असम, राजस्थान, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती परीक्षा, उत्तराखंड में वन भर्ती परीक्षा और तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।

    जांच में सामने आया है कि पेपर लीक करने वाले गिरोह ने कई राज्यों में अपना दबदबा बना लिया है। ये उम्मीदवारों को पहले से पेपर उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये लेते हैं।

    NEET

    NEET विवाद में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

    NEET-UG 2024 के कथित पेपर लीक में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है, जिसने आज ही 2 आरोपियों चिंटू कुमार और मुकेश कुमार को 3 दिन रिमांड पर लिया है।

    CBI ने इस मामले में धारा 20-B (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज की है। बिहार पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेपर लीक
    उत्तर प्रदेश
    NEET

    ताज़ा खबरें

    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात

    पेपर लीक

    Agra University: B.Sc का पेपर लीक, कॉलेज के बाहर 150-200 रुपये में बिका प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश
    Rajasthan Paper Leak: REET के बाद अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक, दोबारा होगी परीक्षा राजस्थान
    राजस्थान में फिर REET का पेपर लीक होने का आरोप, भाजपा सांसद ने शेयर की तस्वीरें राजस्थान
    उत्तर प्रदेश: लेखपाल पेपर लीक मामले में 21 गिरफ्तार, सपा ने योगी से मांगा इस्तीफा उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत ये बड़े उम्मीदवार मैदान में लोकसभा चुनाव
    उत्तर प्रदेश: पति ने ससुराल में पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद की खुदकुशी हत्या
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर संभव, भाजपा से आगे निकला INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: राहुल गांधी ने बचाया रायबरेली में कांग्रेस का गढ़ राहुल गांधी

    NEET

    JEE, NEET की तैयारी के लिए गैप-ईयर लेने से पहले इन पहलुओं पर करें विचार JEE मेन
    NEET-JEE की तैयारी 45 दिनों में करें, केंद्र सरकार ने दी मुफ्त कोचिंग की सुविधा JEE मेन
    12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ कैसे करें NEET की तैयारी? परीक्षा तैयारी
    NMC ने शुरू किया पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप पाठ्यक्रम, छात्रों को मिलेगा ये फायदा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025