NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / Agra University: B.Sc का पेपर लीक, कॉलेज के बाहर 150-200 रुपये में बिका प्रश्न पत्र
    करियर

    Agra University: B.Sc का पेपर लीक, कॉलेज के बाहर 150-200 रुपये में बिका प्रश्न पत्र

    Agra University: B.Sc का पेपर लीक, कॉलेज के बाहर 150-200 रुपये में बिका प्रश्न पत्र
    लेखन तौसीफ
    May 11, 2022, 06:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    Agra University: B.Sc का पेपर लीक, कॉलेज के बाहर 150-200 रुपये में बिका प्रश्न पत्र
    उत्तर प्रदेश: BSc का पेपर लीक, कॉलेज के बाहर 150-200 रुपये में बिका प्रश्न पत्र

    उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया है। आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में B.Sc थर्ड ईयर का गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक हो गया है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले ही यह पेपर छात्रों के मोबाइल पर पहुंच गया। गौरतलब है कि कॉलेज के बाहर ही 150-200 रुपये में दोनों विषयों का प्रश्न पत्र बिक रहा था।

    आगरा कॉलेज के बाहर पेपर के साथ पकड़े गए छात्र

    बुधवार को दूसरी पाली में जीव विज्ञान और गणित का पेपर था। परीक्षा 11:30 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन 10:40 पर ही कुछ छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर पेपर पहुंच गया। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि कॉलेज के बाहर 10-12 छात्र मोबाइल में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब उनके मोबाइल की जांच की गई तो उनमें B.Sc के इन्हीं दोनों विषयों‌ का पेपर था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    विश्वविद्यालय प्रशासन लेगा परीक्षा निरस्त करने पर फैसला

    शुक्ला का कहना है कि उन्होंने पेपर लीक की जानकारी डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रशासन को दे दी है। उन्होंने कहा, "परीक्षा निरस्त करने का फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन ही करेगा। इस संबंध में वह थाने में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।"

    परीक्षा की सभी कॉपियों को किया गया सील

    पुलिस मामले की जांच में लग गई है और अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर जब पुलिस ने छानबीन की तो वहां छात्र-छात्राओं के मोबाइल में सॉल्वड पेपर भी मिले जिसके बाद परीक्षा की सभी कॉपियां सील कर दी गई हैं। SP सिटी विकास कुमार ने बताया कि प्राचार्य की ओर से तहरीर दी जा रही है और मामले में मुकदमा दर्ज कर पेपर लीक करने वालों का पता लगाया जाएगा।

    कई राज्यों में सामने आए पेपर लीक के मामले

    देशभर में आए दिन पेपर लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। हालिया समय में कई राज्यों से पेपर लीक होने की खबरें आई हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले 30 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश में कक्षा 12 का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। यह घटना उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    आगरा
    पेपर लीक

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन

    उत्तर प्रदेश

    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला रेप
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे आगरा

    आगरा

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत उत्तर प्रदेश
    सुल्तानपुरी मामला: दिल्ली पुलिस का नया खुलासा, ड्रग्स तस्करी में निधि को किया था गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    चीन से उत्तर प्रदेश लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल कोरोना वायरस
    ताजमहल में कोरोना को लेकर अलर्ट, बिना कोविड जांच पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश ताजमहल

    पेपर लीक

    UGC NET: NTA ने इतिहास के पेपर लीक की खबर को बताया भ्रामक, दी ये जानकारी UGC नेट
    BPSC: अब 21 सितंबर को होगी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा, पेपर लीक के कारण हुई थी रद्द नीतीश कुमार
    BPSC: पेपर लीक के बाद 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीखें घोषित, केंद्रों पर लगेंगे जैमर बिहार
    पेपर लीक के कारण UKSSSC की परीक्षा रद्द, मुख्यमंत्री धामी बोले- आरोपियों पर लगेगा PMLA उत्तराखंड

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023