
उत्तर प्रदेश: पति ने ससुराल में पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद की खुदकुशी
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के झांसी में पति द्वारा अपने ससुराल में पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुशकुशी करने का सनीसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शवों को अन्य परिजनों के सुपुर्दु कर दिया।
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
वारदात
पति ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40), उसकी पत्नी प्रियंका (35) और 5 वर्षीय बेटा हिमांशु शामिल है।
पुलिस ने बताया कि नीलेश का 8 साल पहले प्रियंका से विवाह हुआ था। बेटा होने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा था। प्रियंका 28 मई को जन्मदिन समारोह के लिए तलैया मोहल्ला स्थित ससुराल गई थी।
शनिवार को नीलेश ने वहां पहुंचकर प्रियंका और हिमांशु की हत्या कर दी फिर खुद आत्महत्या कर ली।
खुलासा
कैसे चला वारदाता का पता?
पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में नीलेश, प्रियंका और हिमांशु के अलावा कोई नहीं था।
रात करीब 9 बजे जब प्रियंका का भाई मोनू घर पहुंचा तो सामने वाले कमरे में प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था।
उसी कमरे में हिमांशु का शव फंदे से लटका था और रसोई में नीलेश का शव भी फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया।