NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में एक लाख लोगों में से 7.9 लोग संक्रमित, दुनियाभर का आंकड़ा 62
    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख लोगों में से 7.9 लोग संक्रमित, दुनियाभर का आंकड़ा 62
    देश

    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख लोगों में से 7.9 लोग संक्रमित, दुनियाभर का आंकड़ा 62

    लेखन भारत शर्मा
    May 20, 2020 | 08:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख लोगों में से 7.9 लोग संक्रमित, दुनियाभर का आंकड़ा 62

    कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपने पैर जमा रखे हैं। प्रतिदिन हो रही हजारों लोगों की मौत के कारण लोगों के दिलों में इस वायरस को लेकर दहशत और भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार शाम को दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर होने की जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रत्येक एक लाख लोगों पर महज 7.9 लोग ही संक्रमित हो रहे हैं।

    दुनिया में प्रत्येक एक लाख लोगों पर 62 हो रहे हैं संक्रमित

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अन्य देशों में प्रत्येक एक लाख लोगों पर 62 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए समय पर मजबूत निर्णय किए हैं। जिसके कारण ही संक्रमण को तेजी से बढ़ने से रोका जा सका है। उन्होंने बताया कि दुनिया के 15 देशों में भारत की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक मौतें हुई हैं।

    दुनिया की औसत मृत्यु दर से बहुत कम है भारत की दर

    संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से दुनियाभर में प्रत्येक एक लाख आबादी पर मृत्यु दर 4.2 है। यानी एक लाख में से 4.2 लोगों की मौत हो रही है। इसी तरह भारत में मृत्यु दर 0.24 है, जो कोरोना के जनक देश चीन की दर 0.33 से भी कम है। इसके उलट प्रत्येक एक लाख आबादी पर ब्रिटेन की मृत्यु दर 53.27, इटली में 53.23 और अमेरिका में 28.10 है।

    भारत की रिकवरी रेट बढ़कर 39.62 प्रतिशत हुई

    संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि देश की रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। यह वर्तमान में 39.62 प्रतिशत पर है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के पहले चरण में देश की रिकवरी रेट 7.1 प्रतिशत थी। दूसरे चरण में यह बढ़कर 11.42 प्रतिशत, तीसरे चरण में 26.59 प्रतिशत और चौथे चरण में बढ़कर 39.62 प्रतिशत हो गई है।

    देश में 1.06 लाख हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

    संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 5,611 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,06,750 पहुंच गई है। इसी तरह 140 नई मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 3,303 हो गई है। वर्तमान में 61,149 एक्टिव केस हैं और 42,298 उपचार के बाद ठीक हो गए। देश में महाराष्ट्र की हालात खराब हैं। वहां 37,136 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 1,325 की मौत हो गई।

    कोरोना के 6.39 प्रतिशत मरीज अस्पतालों में भर्ती

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित 6.39 प्रतिशत मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें से करीब 2.94 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन, 3 प्रतिशत को ICU और 0.45 प्रतिशत मरीजों को उपचार के लिए वेंटीलेटर की आवश्यकता है।

    राज्य सरकारों को दिया गया है संख्ती और ढील देने का अधिकार

    संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के चौथे चरण में सभी राज्य सरकारों को अपने-अपने रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन बनाने का अधिकार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें आवश्यकता के अनुसार जोन में सख्ती बरतने और ढील देने के भी अधिकार दिए हैं। ऐसे में अब राज्य सरकारों के प्रयासों से ही कोरोना के संक्रमण को और कम करने की उम्मीद की जा रही है। मंत्रालय ने सरकारों को सावधानी से आगे बढ़ने के निर्देश दिए हैं।

    देश में सोमवार से शुरू होगा घरेलू उड़ानों का संचालन

    संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलते की योजना के तहत सरकार ने सोमवार से घरेलू उड़ानों के संचालन की अनुमति दी है। शुरूआत में टियर-1 और बड़े टियर-2 शहरों में सेवाएं शुरू की जाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    इटली
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    भारत की खबरें

    नेपाली प्रधानमंत्री ने भारत पर लगाया कोरोना वायरस फैलाने का आरोप, कहा- भारतीय वायरस ज्यादा घातक चीन समाचार
    केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन बनेंगे WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे कार्यभार नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन में गोवा बीच पर पार्टी करने पहुंचा रूस के लड़के-लड़कियों का ग्रुप, पासपोर्ट जब्त गोवा
    कोरोना वायरस: ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित पाए जाने वाले मरीज नहीं फैलाते संक्रमण- अध्ययन दक्षिण कोरिया

    इटली

    कोरोना वायरस से ठीक होने में कितना समय लगता है? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में मृतकों की संख्या तीन लाख पार, लगभग 45 लाख संक्रमित रूस समाचार
    कोरोना वायरस: नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा ब्राजील, 24 घंटे में हुई 881 लोगों की मौत रूस समाचार
    कोरोना वायरस लॉकडाउन से कैसे बाहर निकल रहे हैं यूरोप के देश? फ्रांस

    कोरोना वायरस

    जानिए आखिर क्यों IPL का रद्द होना विश्व क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा घाटा होगा इंडियन प्रीमियर लीग
    बिहार के 20 लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए चलाई जाएंगी 800 स्पेशल ट्रेनें बिहार
    कोरोना वायरस की वजह से 'मेट गाला' समारोह हुआ कैंसिल दीपिका पादुकोण
    कोरोना वायरस: देश और राज्यों में क्या है टेस्टिंग की स्थिति? दिल्ली

    लॉकडाउन

    आलिया ने लगाए नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर गंभीर आरोप, बताई तलाक की वजह बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन: ओला ने किया 1,400 कर्मचारियों को निकालने का निर्णय, राजस्व में आई 95% की कमी जोमैटो
    गुरुग्राम: बिना पास हरियाणा में आने की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके दिल्ली
    सिंगापुर: जूम कॉल के जरिये दोषी को सुनाई गई मौत की सजा, पहली बार हुआ ऐसा सिंगापुर
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023