NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाने के करीब लक्षद्वीप
    अगली खबर
    पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाने के करीब लक्षद्वीप
    पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाने के करीब लक्षद्वीप

    पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाने के करीब लक्षद्वीप

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 07, 2021
    10:07 am

    क्या है खबर?

    केंद्र शासित प्रदेश अपनी पूरी वयस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाने के बेहद करीब है। इलाके की 99.2 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं और जल्द ही ये आंकड़ा 100 प्रतिशत पहुंच सकता है।

    इसी के साथ लक्षद्वीप अपनी पूरी आबादी को दोनों खुराकें लगाने वाला देश का पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा। बाकी सभी राज्य इस मामले में उससे बेहद पीछे हैं।

    वैक्सीनेशन स्थिति

    लक्षद्वीप में लग चुकी हैं 1 लाख से अधिक खुराकें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लक्षद्वीप में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 1,01,976 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 55,147 लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी हैं, वहीं 46,829 लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    लक्षद्वीप अपनी पूरी वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक लगाने का लक्ष्य भी हासिल कर चुका है और ऐसा करने वाले चुनिंदा राज्यों में शामिल है।

    अन्य राज्य

    अन्य राज्यों की क्या स्थिति?

    अन्य राज्यों की बात करें तो सिक्किम, गोवा और अंडबार-निकोबार ऐसे राज्य औऱ केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    87.8 प्रतिशत वयस्क आबादी को दोनों खुराकों के साथ सिक्किम लक्षद्वीप के बाद दूसरे स्थान पर है, वहीं गोवा में 79.7 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    अंडबार-निकोबार द्वीप समूह में 72.2 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    जानकारी

    इन राज्यों में पूरी आबादी को लग चुकी है कम से कम एक खुराक

    लद्दाख, अंडबार-निकोबार, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादर और नागर हवेली ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां पूरी वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक लग चुकी है। लद्दाख ये लक्ष्य हासिल करने वाला पहला राज्य था।

    देश की स्थिति

    देश की 78 प्रतिशत से अधिक आबादी को लगी एक खुराक

    पूरे देश की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश की 78.7 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, वहीं 36 प्रतिशत से अधिक आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    देश में अब तक कुल 1,08,21,66,365 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 73,94,30,095 लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, वहीं 34,27,36,270 लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    कोरोना का कहर

    देश में क्या है कोरोना वायरस महामारी की स्थिति?

    देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,853 नए मामले सामने आए और 526 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,43,55,536 हो गई है। इनमें से 4,60,791 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,44,845 हो गई है।

    सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लक्षद्वीप
    वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस वैक्सीन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लक्षद्वीप

    श्रीलंका से नाव लेकर निकले IS के 15 आतंकी, केरल के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट केरल
    हनीमून के लिए विदेश क्यों जाना, जब भारत में हैं ये पांच बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भारत की खबरें
    लक्षद्वीप को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए प्रशासन ने क्या-क्या कदम उठाए? भारत की खबरें
    अगले 1,000 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेगा देश का हर गांव- प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 22,431 लोग, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, कहा- दिसंबर तक बरतनी होगी विशेष सावधानी स्वास्थ्य मंत्रालय
    क्यों हो रही है जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन के इस्तेमाल में देरी? वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 21,257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर पर सरकार की सफाई, कहा- जागरूकता के लिए है नरेंद्र मोदी
    रूस के स्वास्थ्य मंत्री बोले- डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 83 प्रतिशत प्रभावी है स्पूतनिक-V सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII)
    केंद्र ने राज्यों से कहा- फुल वैक्सीनेटेड यात्रियों को RT-PCR टेस्ट से छूट मिले महाराष्ट्र
    कोरोना वैक्सीन: पांच करोड़ खुराकों के लिए फाइजर से बात कर रही है भारत सरकार- रिपोर्ट वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025