NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 11, 2021, 10:59 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,854 नए मामले सामने आए और 126 मरीजों की मौत हुई है। यह जनवरी के बाद से सबसे अधिक संख्या है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,12,85,561 हो गई है। इनमें से 1,58,189 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,84,598 हो गई है। सक्रिय मामलों में 4,628 की बढ़ोतरी हुई है।

    बीते दिन ठीक हुए 18,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,100 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,09,38,146 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,78,416 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.42 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 22,52,057 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,610 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,83,530 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,342 मौतें हुई हैं। इसी तरह 9,56,801 मामलों और 12,379 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,91,004 मामलों और 7,177 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 13,659 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 54 मरीजों की मौत हुई। राज्य में पिछले पांच महीनों में यह सबसे अधिक संख्या है। इसी तरह केरल में बीते दिन 2,475 लोगों को संक्रमित पाया गया और 14 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 120 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई है, वहीं कर्नाटक में 760 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई।

    इन राज्यों की भी हो रही है हालत खराब

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुजरात में बुधवार को 675 नए मामले सामने आए हैं। यह दो दिन से 500 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि फरवरी के अंतिम सप्ताह में यहां औसतन 450 मामले आ रहे थे। इसी तरह पंजाब में पिछले 24 घंटे में 1,393 मामले मिले हैं। पिछले सप्ताह मरीजों के मिलेने की संख्या यहां 600 के आस-पास थी। इसी तरह मुंबई में 1,539 नए मामले सामने आए हैं। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

    क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 2,52,89,945 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 9,22,039 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगामी दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

    दुनियाभर में 26 लाख से अधिक मौतें

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.80 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26.19 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.91 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.29 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.12 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.70 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    भारत की खबरें

    TVS ने भारत में उतारी नई अपाचे RTR 160 4V, जानें फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    वोल्वो ने भारत में अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV XC40 से उठाया पर्दा, जून से होगी बुकिंग ऑटोमोबाइल
    भारत में फोर्ड इकोस्पोर्ट के SE वेरिएंट की हुई एंट्री, दिए गए ये शानदार फीचर्स ऑटोमोबाइल
    दमदार इंजन के साथ BMW M340i xDrive ने भारत में दी दस्तक, जानिये कीमत BMW कार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले भारत की खबरें

    वैक्सीन समाचार

    राजस्थान: वैक्सीन की कमी के चलते सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोका गया वैक्सीनेशन अभियान राजस्थान
    सुरक्षित है 'कोवैक्सिन', 2-8 डिग्री पर किया जा सकता है स्टोर- लैंसेट रिपोर्ट भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान: पहले चरण पर अब तक सरकार को आई लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत राज्यसभा
    वैक्सीन डिप्लोमेसी में चीन को मात देने के लिए भारत ने क्वॉड देशों से मांगा फंड चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देंगे क्वॉड देश भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? भारत की खबरें
    पेरिस: अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या तीन महीने में सबसे अधिक, लेकिन लॉकडाउन नहीं पेरिस
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली

    महामारी

    कोरोना वायरस: केंद्र ने बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र और पंजाब में भेजी उच्च-स्तरीय टीमें महाराष्ट्र
    दिल्ली: उड़ान भरने से पहले कोरोना संक्रमित निकला इंडिगो फ्लाइट में सवार यात्री दिल्ली
    कोरोना की वैक्सीन लेने से पहले और बाद में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें भारत की खबरें
    इंफोसिस और एक्‍सेंचर अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के कोरोना वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी इंफोसिस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023