कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 13,052 नए मामले, 127 मरीजों की हुई मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,052 नए मामले सामने आए और 127 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,46,183 हो गई है। इनमें से 1,54,274 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,68,784 हो गई है। सितंबर में महामारी के चरम पर ये आंकड़ा 10.15 लाख से अधिक था।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन लगभग 14,000 मरीज हुए ठीक
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,965 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,04,23,125 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.99 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,50,964 टेस्ट किए गए।
महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 19.65 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
यह हैं देश सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की स्थिति
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,23,814 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,042 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,38,865 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,213 लोगों की मौत हुई है।
9,23,912 मामलों और 3,722 मौतों के साथ केरल और 8,87,720 मामलों और 7,153 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,630 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 42 मरीजों की मौत हुई। राज्य में नए मामले कम हो रहे हैं।
इसी तरह आंध्र प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई है।
वहीं कर्नाटक में 464 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई। केरल में बीते दिन 6,282 लोगों को संक्रमित पाया गया और 18 मरीजों की मौत हुई।
जानकारी
37.44 लाख से लोगों को लगी वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में शनिवार तक 37,44,334 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अभियान के 15वें दिन शनिवार को दो लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 10.25 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.25 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 22.19 लाख की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.60 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.39 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 91.76 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.23 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।