NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, बीते दिन 10,956 मामले और 396 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, बीते दिन 10,956 मामले और 396 मौतें

    कोरोना वायरस: चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, बीते दिन 10,956 मामले और 396 मौतें

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 12, 2020
    10:09 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,956 नए मामले सामने आए और 396 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले और मौते हैं।

    इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 2,97,535 हो गई है और भारत यूनाइटेड किंगडम (UK) को पीछे छोड़ दुनिया में चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। देश में कुल मौतों की संख्या 8,498 है।

    सक्रिय मामलों की संख्या 1,41,842 है।

    डाटा

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 6,166 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 6,166 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,47,195 पहुंच गई है जो कुल मामलों की 49.47 प्रतिशत है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 97,648 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 3,590 लोगों की मौत हुई है।

    तमिलनाडु दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 38,716 मामले सामने आए हैं और 349 मरीजों की मौत हुई है।

    दिल्ली में 1,085 मौत समेत 34,687 मामले और गुजरात में 1,347 मौत समेत 21,521 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में बीते दिन 101 लोगों की मौत हुई।

    उछाल

    पिछले 10 दिनों में सात राज्यों में बड़ा उछाल

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सात राज्य ऐसे हैं जिनमें पिछले 10 दिनों कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

    जहां महाराष्ट्र में रोजाना 3,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दिल्ली में प्रतिदिन नए मामलों की संख्या 1,300 से अधिक हो गई है। 15 दिन पहले ये 1,000 थी।

    जानकारी

    हरियाणा में तीन गुने तो जम्मू-कश्मीर में दोगने हुए मामले

    इसी तरह तमिलनाडु में प्रतिदिन आने वाले मामलों की संख्या औसतन 700 से बढ़कर 1,300 हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 1,927 नए मामले सामने आए। वहीं हरियाणा में मामले तीन गुना और जम्म-कश्मीर में दोगुना बढ़ गए हैं।

    टेस्ट पॉजिटिविटी रेट

    46 जिलों का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक

    वहीं 13 राज्यों के 46 जिलों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (प्रति 100 लोगों में पॉजिटिव पाए गए टेस्ट) देश के राष्ट्रीय औसत 5.70 प्रतिशत के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक है।

    इस सूची में महाराष्ट्र के सबसे अधिक 12 और दिल्ली के नौ जिले शामिल हैं।

    तेलंगाना, बिहार और तमिलनाडु के चार-चार, मध्य प्रदेश के तीन, उत्तर प्रदेश, असम और गुजरात के दो-दो और त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के एक-एक जिले भी इसमें शामिल हैं।

    मृत्यु दर

    69 जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक है कोरोना वायरस मृत्यु दर

    अगर मौतों की बात करें तो देश की 82 प्रतिशत मौतें पांच राज्यों में हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश शामिल हैं। देश के 13 राज्यों में 69 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस मृत्यु दर देश की 2.90 प्रतिशत के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक है।

    इनमें मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 11, महाराष्ट्र के 10, गुजरात के नौ, राजस्थान के पांच, तेलंगाना के तीन और दिल्ली के दो जिले शामिल हैं।

    वैश्विक स्थिति

    चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत

    पूरी दुनिया में भारत की स्थिति की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत UK को पीछे छोड़ चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है और अब केवल तीन देश भारत से आगे हैं।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है और यहां अब तक 20.23 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    ब्राजील (8.02 लाख) और रूस (5.01 लाख) अन्य वो दो देश हैं जो भारत से आगे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: अगर टल गई है आपकी शादी तो जरूर कर लें ये काम लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: चीन का अनुमान, 15 जून तक भारत में रोजाना मिलने लगेंगे 15 हजार मामले चीन समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इंडिया हटाकर देश का नाम केवल भारत रखने संबंधी याचिका केंद्र सरकार
    भारत ने विदेशियों के आगमन के लिए खोले दरवाजे, इन लोगों को मिल सकेगा वीजा गृह मंत्रालय

    दिल्ली

    उत्तर प्रदेश: वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिविटी रेट महज 3.2 प्रतिशत महाराष्ट्र
    एक हफ्ते के अंदर दिल्ली-NCR में आवागमन के लिए एक समान नीति बनाएं राज्य- सुप्रीम कोर्ट हरियाणा
    DU का यह कॉलेज करा रहा 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स, 12 जून तक करें आवेदन शिक्षा
    देश में 2.26 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले और मौतें भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार देने से पहले सरकारों को इजाजत लेनी होगी- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    महाराष्ट्र: गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने की मुलाकात उद्धव ठाकरे
    मुंबई: कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, नहीं दी थी छुट्टी मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में डेढ़ लाख पार संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 6,387 मामले भारत की खबरें

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक इंग्लैंड
    सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में पांचवें से सातवें स्थान पर फिसला भारत, इंग्लैंड-फ्रांस निकले आगे चीन समाचार
    अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर करें इन पाँच जगहों की यात्रा कंबोडिया
    मेन्यू डिसाइड नहीं कर पाए तो कपल ने अपनी शादी में सबके लिए मंगवा दिया पिज्जा अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025