NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मिशन रानीगंज' से पहले ऑस्कर के लिए स्वतंत्र रूप से भेजी गईं ये फिल्में
    अगली खबर
    'मिशन रानीगंज' से पहले ऑस्कर के लिए स्वतंत्र रूप से भेजी गईं ये फिल्में
    ऑस्कर के लिए स्वतंत्र रूप से गईं ये फिल्में

    'मिशन रानीगंज' से पहले ऑस्कर के लिए स्वतंत्र रूप से भेजी गईं ये फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 14, 2023
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की कहानी पर आधारित है। गिल ने अपनी सूझबूझ से कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी।

    निर्माता इस फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

    आइए, नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जो इससे पहले स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए भेजी गई थीं।

    #1

    'RRR'

    एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' ने पिछले साल दुनियाभर में अपना जादू बिखेरा था। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर जीता था।

    हालांकि, यह फिल्म ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री नहीं थी, बल्कि गुजराती फिल्म 'द लास्ट शो' (छेल्लो शो) को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजा गया था।

    आधिकारिक चयन न होने के बाद राजामौली ने इसे स्वतंत्र रूप से पुरस्कार की रेस में शामिल करने का फैसला किया था।

    #2

    'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट'

    आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' को भी पिछले साल स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए भेजा गया था।

    यह फिल्म पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित और ISRO के एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है। नांबी ने रॉकेट साइंस की दुनिया में भारत को ऊंचा उठाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।

    हालांकि, यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित नहीं हो सकी थी।

    #3

    'द कश्मीर फाइल्स' 

    'द कश्मीर फाइल्स' में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा को दिखाया गया था। फिल्म में अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके साथ इसमें दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी भी नजर आई थीं। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई थी। निर्माताओं ने इस फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए भी भेजा था।

    अकैडमी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद फिल्म नामांकन में जगह नहीं बना पाई थी।

    #4

    'लगे रहो मुन्नाभाई'

    राजकुमार हिरानी की फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' 2006 में आई थी। इस फिल्म को भी स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा गया था।

    फिल्म में महात्मा गांधी के सिद्धांतों को रोचक तरीके से दिखाया गया था। फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 2003 में आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का सीक्वल थी।

    उस साल भारत की ओर से आमिर खान की 'रंग दे बसंती' ऑस्कर के लिए भेजी गई थी।

    #5

    'यंगिस्तान'

    2014 में आई जैकी भगनानी की फिल्म 'यंगिस्तान' को भी स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए भेजा गया था।

    यह एक ऐसे युवा की कहानी थी, जिसे अपने पिता की मृत्यु के बाद विदेश से भारत लौटना पड़ता है और राजनीति में उतरना पड़ता है। इसके बाद उसे देश का प्रधानमंत्री चुना जाता है, लेकिन इससे उसकी निजी जिंदगी पूरी तरह पटरी से उतर जाती है।

    उस बार मराठी फिल्म 'कोर्ट' को आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस बार मलयालम फिल्म ' 2018 एवरीवन इज ए हीरो' को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजा गया है। यह फिल्म 2018 में आई केरल बाढ़ पर आधारित है, जो अब सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर की रेस में दौड़ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    RRR फिल्म
    रॉकेट्री फिल्म
    द कश्मीर फाइल्स

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    ऑस्कर पुरस्कार

    'RRR' ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाने ने जीता ऑस्कर RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023: मिशेल योह को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023: सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 6 और श्रेणियों में लहराया परचम हॉलीवुड समाचार

    RRR फिल्म

    ऑस्कर 2023: 'RRR' अभिनेता जूनियर एनटीआर अमेरिका के लिए हुए रवाना, देखिए वीडियो जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर 2023: जूनियर एनटीआर रेड कार्पेट पर चलेंगे, बोले- अभिनेता नहीं, एक भारतीय बनकर हिस्सा लूंगा जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर 2023: 'RRR' से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें भारत के लिए क्या है खास ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 'नाटू नाटू' पर राम चरण या जूनियर एनटीआर नहीं, लॉरेन गॉटलिब करेंगी लाइव परफॉर्म  ऑस्कर पुरस्कार

    रॉकेट्री फिल्म

    फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन बॉलीवुड समाचार
    'शाबाश मिठू' से 'शमशेरा' तक, जुलाई में सिनेमाघरों में आएंगी ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस तारीख को अमेजन प्राइम पर आ रही है माधवन की 'रॉकेट्री...' आर माधवन

    द कश्मीर फाइल्स

    कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'RRR' से 'विक्रम' तक, ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025