NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार
    मनोरंजन

    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार
    लेखन मेघा
    Mar 13, 2023, 11:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    ऑस्कर 2023: ब्रेंडन फ्रेजर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'द व्हेल' के लिए मिला पुरस्कार
    ब्रेंडन फ्रेजर ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर

    मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा आज हो गई है। पिछले काफी समय से दुनियाभर की निगाहें सभी कैटगरी में हुए नामांकन पर बनी हुई थी। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हुए 95वें ऑस्कर पुरस्कार के भव्य आयोजन में सितारों का मेला लगा। इस साल 'द व्हेल' के लिए ब्रेंडन फ्रेजर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है। आइए जानते हैं अभिनेता के बारे में कुछ बातें आपको बताते हैं।

    ये अभिनेता थे ऑस्कर की रेस में शामिल

    ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित 5 अभिनेताओं के बीच टक्कर थी। इसमें ऑस्टिन बटलर को फिल्म 'एलविस' के लिए, कॉलिन फैरेल को फिल्म 'द बंशीज ऑफ इनिशरिन' के लिए, ब्रेंडन फ्रेजर को 'द व्हेल' के लिए, पॉल मेस्कल को 'ऑफटर सन' के लिए और बिल नाइगी को 'लिविंग' के लिए नामांकित किया गया था। इन सबको पीछे छोड़ते हुए ब्रेंडन फ्रेजर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है।

    कौन हैं ब्रेंडन फ्रेजर? 

    मशहूर अभिनेता फ्रेजर ने कई बड़ी फिल्मों में काम कर दुनियाभर में अपना नाम कमाया है। 1991 में 'डॉगफाइट' से हॉलीवुड डेब्यू करने वाले अभिनेता को 'द मम्मी' के लिए भी जाना जाता है। लंबे समय बाद 'द व्हेल' से अभिनेता ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी और वो भी एकदम अलग अवतार में, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था। फिल्म में अभिनेता का अभिनय शानदार है, जिसकी लोगों ने भी जमकर सराहना की है।

    ऐसी है फिल्म की कहानी

    'द व्हेल' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी चार्ली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अकेला रहता है और अंग्रेजी शिक्षक। मोटापे की बीमारी से ग्रस्त चार्ली ऑनलाइन पढ़ाने के दौरान भी अपने कैमरे को बंद रखता है, क्योंकि उसे अपने मोटापे पर शर्म आती है। साथ ही वह अपनी 17 साल की बेटी के साथ दोबारा प्यार भरा रिश्ता बनाने की कोशिश में लगा है। यह फिल्म रेंट पर लेकर अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में भी 'द व्हेल' बनी विजेता

    मेकअप और हेयरस्टाइलिंग की श्रेणी में भी 'द व्हेल' ने बाजी मारी और ऑस्कर अपने नाम कर लिया। इस श्रेणी में 'एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स', 'द बैटमैन', 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फोरएवर' और 'एलविस' को भी नामांकन मिला था। इसके अलावा ब्रेंडन को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑस्कर से पहले स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड और मोशन पिक्चर सैटेलाइट अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिल चुका है।

    'एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वन्स' ने जीते सबसे ज्यादा ऑस्कर

    बता दें कि इस साल सबसे ज्यादा ऑस्कर 'एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वन्स' की झोली में गए है। फिल्म ने 11 में से 7 ऑस्कर जीते हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, एडिंग और स्क्रीनप्ले शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    फिल्म पुरस्कार

    हॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर 2023: जानें कहां देखें अवॉर्ड पाने की रेस में शामिल ये फिल्में ऑस्कर पुरस्कार
    राम चरण हॉलीवुड में करेंगे काम, बोले- जल्द होगी पहले प्रोजेक्ट की घोषणा  राम चरण
    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान प्रियंका चोपड़ा
    'सिटाडेल' ट्रेलर: प्रियंका चोपड़ा ने एक्शन और ग्लैमर से फूंकी सीरीज में जान, फिदा हुए फैंस  प्रियंका चोपड़ा

    ऑस्कर पुरस्कार

    'RRR' ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाने ने जीता ऑस्कर RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा की 'द एलेफैंट विस्परर्स' ने पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास गुनीत मोंगा
    ऑस्कर 2023: 'नवलनी' को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवार्ड, 'ऑल दैट ब्रीद्स' चूकी फिल्म पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 62 साल बाद टूटी परंपरा, क्यों बदला गया रेड कार्पेट का रंग? दीपिका पादुकोण

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'RRR' से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें भारत के लिए क्या है खास ऑस्कर पुरस्कार
    'द एलेफैंट विस्परर्स': जानिए कैसी है ऑस्कर के लिए नामांकित भारतीय शॉर्ट फिल्म और कहां देखें ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन ऑस्कर पुरस्कार
    सूर्या बने ऑस्कर समिति में शामिल होने वाले पहले तमिल अभिनेता, निभाई ये जिम्मेदारी  सूर्या

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023