NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC सिविल सेवा के अलावा भी आयोजित करती है कई परीक्षाएं, जानिए यहां
    UPSC सिविल सेवा के अलावा भी आयोजित करती है कई परीक्षाएं, जानिए यहां
    1/7
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    UPSC सिविल सेवा के अलावा भी आयोजित करती है कई परीक्षाएं, जानिए यहां

    लेखन राशि
    Mar 03, 2023
    05:13 pm
    UPSC सिविल सेवा के अलावा भी आयोजित करती है कई परीक्षाएं, जानिए यहां

    अधिकांश लोगों का मानना है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) केवल IAS और IPS पदों के लिए ही परीक्षाएं आयोजित करता है लेकिन ऐसा नहीं है। UPSC सिविल सेवा संवर्ग और रक्षा सेवा संवर्ग के तहत ग्रुए ए और ग्रुप बी पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 24 पदों पर भर्तियां करता है, इसके अलावा कुछ अन्य पद हैं, जिनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाती है।

    2/7

    सिविल सेवा के तहत इन पदों पर होती है नियुक्ति

    सिविल सेवा के अंदर कुल 24 पदों पर भर्तियां होती हैं। जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय विदेश सेवा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, संयुक्त चिकित्सा सेवा शामिल हैं। इसके अलावा सिविल सेवा में लेखा सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा, भारतीय रक्षा संपदा सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय आयुध निर्माणी सेवा, भारतीय संचार वित्त सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेल लेखा सेवा, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा आदि भी शामिल हैं।

    3/7

    UPSC सिविल सेवा के अलावा आयोजित करता है ये परीक्षाएं

    UPSC सिविल सेवा के अलावा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE), कंबाइंड डिफेंस सेवा परीक्षा (CDS), नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) परीक्षा, SO स्टेनो परीक्षा, इंडियन इकॉनोमिक सेवा परीक्षा, कंबाइंड मेडिकल सेवा परीक्षा, नौसेना अकादमी परीक्षा, कंबाइंड जियोलॉजिस्ट और जियो साइंटिस्ट परीक्षा आयोजित करता है।

    4/7

    इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा

    इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के जरिए दूरसंचार रेलवे, सड़क औऱ अन्य विभागों में इंजीनियरों की नियुक्ति की जाती है। इस सेवा में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने वाले इंजीनियर भारत सरकार के अधीन काम करते हैं। UPSC साल में एक बार इस परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

    5/7

    कंबाइंड डिफेंस सेवा परीक्षा

    कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (CDS) परीक्षा के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। साल में 2 बार CDS परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इन विभागों में न्यूनयतम 19 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा सभी विभागों के लिए अलग-अलग होती है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता है।

    6/7

    नेशनल डिफेंस अकादमी परीक्षा

    भारत की 3 महत्वपूर्ण सेवाओं जल सेना, थल सेना और वायु सेना में युवाओं की नियक्ति के लिए UPSC NDA एग्जाम आयोजित करती है। साल में 2 बार इस परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा में 12वीं पास युवा शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने की आयु 17 साल से 20 साल निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों ही भाग ले सकते हैं।

    7/7

    कंबाइंड जियोलॉजिस्ट और जियो साइंटिस्ट परीक्षा

    UPSC कंबाइंड जियोलॉजिस्ट और जियो साइंटिस्ट एग्जाम के जरिए साइंटिस्ट और रिसर्च विभागों में अधिकारी पदों पर नियुक्ति की जाती है। परीक्षा देने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता है। परीक्षा में भाग लेने के लिए भू विज्ञान, भौतिकी, रिसर्च से संबंधित विभागों में डिग्री होना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सिविल सर्विस
    परीक्षा
    IAS अधिकारी

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    क्या है UPSC CDS? जानिए परीक्षा का पैटर्न और तैयारी के टिप्स CDS परीक्षा
    राधिका गुप्ता: UPSC की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ी, सेल्फ स्टडी से हासिल की 18वीं रैंक सिविल सर्विस
    नौकरी के साथ इस तरह करें UPSC की तैयारी, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    जानिए UPSC के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान परीक्षा

    सिविल सर्विस

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा में नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    नए अभ्यर्थी UPSC की तैयारी में अपनाएं ये रणनीति, कम समय में मिल सकेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    अब UPSC के जरिए होगी IRMS पदों पर भर्ती, अगले साल से होगी शुरुआत भारतीय रेलवे
    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

    परीक्षा

    राजस्थान बोर्ड: 10वीं के छात्र इस तरह करें विज्ञान की तैयारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    बोर्ड के छात्र ऐसे करें संस्कृत की तैयारी, मिल सकेंगे पूरे अंक बोर्ड परीक्षाएं
    वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना, इस तारीख से करें आवेदन अग्निपथ योजना
    मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं के छात्र इस तरह पढ़ें इतिहास, नहीं भूलेंगे कोई भी तथ्य मध्य प्रदेश

    IAS अधिकारी

    UPSC: पश्चिम बंगाल की तरुणी पांडेय को पहले प्रयास में मिली सफलता, यूट्यूब से की तैयारी CRPF
    पिता की मौत के बाद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में IAS बने राजदीप सिंह UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    बिल्कुल शुरुआत से कैसे करें UPSC परीक्षा की तैयारी? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    IAS सर्जना यादव ने बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा, नौकरी छोड़कर की तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023