NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / हिंदी के बाद अब मराठी में भी होगी MBBS की पढ़ाई, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
    अगली खबर
    हिंदी के बाद अब मराठी में भी होगी MBBS की पढ़ाई, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
    महाराष्ट्र में अगले शैक्षणिक सत्र से मराठी में शुरू होगी MBBS की पढ़ाई

    हिंदी के बाद अब मराठी में भी होगी MBBS की पढ़ाई, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

    लेखन तौसीफ
    Oct 30, 2022
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मेडिकल के ग्रेजुएशन कोर्स यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की पढ़ाई हिंदी में कराए जाने की घोषणा के बाद अब महाराष्ट्र ने इस कोर्स की पढ़ाई मराठी भाषा में कराए जाने की घोषणा कर दी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2023 से महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई मराठी भाषा में शुरू हो जाएगी।

    पढ़ाई

    ऐच्छिक होगी मराठी भाषा में MBBS की पढ़ाई

    महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि MBBS की पढ़ाई मराठी में कराए जाने से गैर-अंग्रेजी भाषी छात्रों के लिए डिग्री लेवल तक के प्रोग्राम की पहुंच बढ़ेगी।

    राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि सिलेबस को मराठी में उपलब्ध कराने के फैसले से महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों के छात्रों को मदद मिलेगी। महाजन ने कहा कि मेडिकल की मराठी भाषा में पढ़ाई पूरी तरह से ऐच्छिक होगी।

    महाराष्ट्र

    मराठी भाषा में MBBS की पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य बनेगा महाराष्ट्र

    महाजन ने कहा कि देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला प्रदेश होगा जहां पर मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मराठी भाषा में होगी।

    उन्होंने बताया कि मराठी भाषा में मेडिकल का कोर्स कराने की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही थी।

    बता दें कि राज्य में MBBS की पढ़ाई मराठी भाषा में कराए जाने के संबंध में सरकार ने विभिन्न विशेषज्ञों की एक कमेटी भी गठित की है।

    मराठी

    मराठी में मेडिकल की पढ़ाई से महाराष्ट्र तक ही सीमित रह जाएंगे डाक्टर- DMER पूर्व निदेशक

    मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत लोग राज्य सरकार के इस फैसले से खुश नहीं हैं।

    चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER) महाराष्ट्र के पूर्व निदेशक डॉ प्रवीण शिंगारे ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा या तो हिंदी में होनी चाहिए या अंग्रेजी में जारी रहनी चाहिए।

    उनका मानना है कि मराठी में मेडिकल की पढ़ाई से डॉक्टर्स सिर्फ महाराष्ट्र या भारत तक ही सीमित हो जाएंगे।

    MBBS

    महाराष्ट्र में MBBS के लिए कुल कितने कॉलेज हैं?

    महाराष्ट्र सरकार की इस पहल से MBBS के अलावा छात्र आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, दंत चिकित्सा, फीजियोथेरेपी और नर्सिंग की पढ़ाई भी मराठी भाषा में कर सकेंगे।

    बता दें कि महाराष्ट्र में MBBS के लिए कुल 62 कॉलेज हैं, जिनमें 10,045 छात्र पढ़ते हैं।

    केंद्र सरकार के अधीन 27 सरकारी और नगरपालिका कॉलेज, 20 निजी कॉलेज, 12 संबद्ध विश्वविद्यालय और तीन मेडिकल कॉलेज हैं।

    शुरूआत

    इस राज्य में MBBS की हिन्दी में पढ़ाई की हो चुकी है शुरूआत

    बता दें कि हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में MBBS प्रथम वर्ष की तीन किताबों का विमोचन किया था।

    मध्य प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रथम वर्ष के छात्रों को MBBS के एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विषयों को हिन्दी में पढ़ाया जाएगा।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से MBBS की पढ़ाई हिंदी में होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    MBBS डिग्री
    उत्तर प्रदेश
    मध्य प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: शिंदे और ठाकरे गुट के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर झड़प, जमकर हुई नारेबाजी शरद पवार
    दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    भारत के पांच प्रमुख अनोखे गांव, जहां की विचित्रता आपको कर देंगी हैरान कर्नाटक
    भारत में साल 2021 में यातायात संबंधी हादसों में 1.73 लाख मौतें, NCRB रिपोर्ट में खुलासा मध्य प्रदेश

    MBBS डिग्री

    अटल विश्वविद्यालय में 16 अक्टूबर से हिंदी भाषा में होगी MBBS की पढ़ाई- अमित शाह गुजरात
    10 अक्टूबर से शुरू हो सकती है NEET UG काउंसलिंग, ऐसे करें आवेदन NEET
    NEET UG काउंसलिंग: पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू NEET
    NEET UG काउंसलिंग: छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू छत्तीसगढ़

    उत्तर प्रदेश

    दिल्ली: अमीर बनने के लिए 'नर बलि' के नाम पर 6 वर्षीय मासूम की हत्या दिल्ली पुलिस
    मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, CCU में चल रहा इलाज; अखिलेश अस्पताल पहुंचे मुलायम सिंह यादव
    उत्तर प्रदेश: औरैया में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका रेप
    गाजियाबाद: घर में लगा LED टीवी फटने से युवक की मौत, 3 अन्य घायल गाज़ियाबाद

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप महिलाओं के खिलाफ अपराध
    मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने ट्रेवल टिप्स
    मध्य प्रदेश: RTO के पास मिली आय से 650 गुना अधिक संपत्ति, फार्महाउस का मालिक भ्रष्टाचार
    भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन भोपाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025