NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: औरैया में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: औरैया में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका
    उत्तर प्रदेश के औरैया में युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका

    उत्तर प्रदेश: औरैया में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 04, 2022
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोमवार को एक 17 वर्षीय युवती का शव नग्न अवस्था में एक बाजरे के खेत में पड़ा मिला। युवती के परिजनों ने रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

    मामले राजनीति का केंद्र भी बन गया है और कांग्रेस ने पुलिस पर युवती का शव लेकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

    गुस्साए ग्रामीणों के प्रदर्शन करने की खबर भी है।

    घटना

    शौच के लिए गई थी युवती, घर से 500 मीटर दूर मिला शव

    घटना औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, पीड़ित युवती सोमवार सुबह लगभग 7:30 बजे शौच के लिए गई थी, लेकिन जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

    तलाश करने पर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बाजरे के एक खेत में निर्वस्त्र अवस्था में युवती का शव पड़ा मिला।

    उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था और गला घोंट कर उसकी हत्या की गई।

    घटनास्थल

    बाजरे के खेत में युवती को घसीटे जाने के संकेत मिले

    जिस बाजरे के खेत में युवती का शव पड़ा मिला, वहां आसपास कई मीटर तक बाजरा टूटा हुआ है और मिट्टी पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को कई मीटर तक घसीटा गया और उसने बचने के लिए संघर्ष किया होगा।

    खेत से उसकी चप्पल, अंडरगारमेंट्स और अन्य कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

    युवती की एक आंख पर सूजन और होंठ पर दांत के निशान भी मिले हैं।

    जानकारी

    घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुुलिस

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती के शव को बैग में पैक करके पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस दौरान घटनास्थल पर कुछ लोग भी इकट्ठा हो गए और किसी ने पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया।

    आरोप

    वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

    इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर शेयर कर दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

    उसने अपनी ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है। लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखें पुलिस के शव को उठाकर ले जाने का वीडियो

    यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला।

    पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है।

    महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है।

    लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा... pic.twitter.com/2m8ok7OrTj

    — Congress (@INCIndia) October 3, 2022

    आरोप खारिज

    औरैया SP ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप

    औरैया की पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज किया है।

    उन्होंने कहा, "कुछ लोग ये भ्रामक खबर फैला रहे हैं कि शव को जबरदस्ती ले जाया गया। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना था। खेत में शव मिला था, गाड़ी वहां से 500 मीटर दूर थी। ऐसे में पुलिसकर्मी शव को लेकर गाड़ी तक लाए थे।"

    उन्होंने लोगों से ऐसी खबरों से सावधान रहने को कहा।

    कार्रवाई

    जांच के लिए बनाई गईं 10 टीमें, IG घटनास्थल पर पहुंचे

    पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

    मामले की जांच के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं जिनमें सर्विलांस की टीम भी है।

    कानपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी और SP चारू ने खुद गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। IG कुमार ने परिजनों से बात की और उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    जानकारी

    भाई के गांव पहुंचने के बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार

    पीड़ित युवती के घर में उसके माता-पिता, दो बड़ी बहन और एक भाई है। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और भाई अपने परिवार के साथ सूरत में रहता है। उसके मंगलवार को घर पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेप
    उत्तर प्रदेश
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    उत्तर प्रदेश में अपराध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    रेप

    हैदराबाद: नाजायज संबंध के शक में महिला ने अपने पति की कथित प्रेमिका का करवाया गैंगरेप हैदराबाद
    मुंबई: निर्भया कांड जैसे साकीनाका रेप केस में दोषी को सजा-ए-मौत मुंबई
    हैदराबाद: मर्सडीज कार में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों में विधायक का बेटा भी शामिल तेलंगाना
    गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार गोवा

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता पर लगा बकरी के कारण बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी
    पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली बड़ी राहत, दो साल बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत केरल
    गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत हरियाणा
    आवारा कुत्तों के हमला करने पर उन्हें खिलाने वालों को ठहरा सकते हैं जिम्मेदार- सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    प्रोड्यूसर विजय बाबू पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जानिए मामला यौन उत्पीड़न
    आंध्र प्रदेश: परिवार के सामने रेलवे स्टेशन से गर्भवती महिला का अपहरण, गैंगरेप किया रेप
    उत्तर प्रदेश: रेप की शिकायत करने आई पीड़िता के साथ थाने में रेप, आरोपी SHO निलंबित उत्तर प्रदेश
    रेपल्ले गैंगरेप: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री का विवादित बयान, कहा- नहीं था दुष्कर्म का इरादा रेप

    उत्तर प्रदेश में अपराध

    मां को ताले में बंद कर चला गया बेटा, भूख से तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम भारत की खबरें
    पति ने नए कपड़े नहीं दिलाए तो महिला ने की छह महीने की बेटी की हत्या उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कासगंज में पुलिसकर्मियों पर शराब माफिया का हमला, सिपाही की मौत उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025