NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन
    अगली खबर
    भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन
    भोपाल में बेटी के पहले जन्मदिन पर पिता ने खिलाए फ्री गोलगप्पे (फोटो- आजतक)

    भोपाल: 1 लाख से ज्यादा फ्री गोलगप्पे खिलाकर पिता ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन

    लेखन गौसिया
    Aug 18, 2022
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के भोपाल में गोलगप्पे बेचने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर एक लाख से ज्यादा गोलगप्पे फ्री में खिलाए।

    कोलार रोड पर पिता अंचल गुप्ता गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। उनकी बेटी अनोखी गुप्ता का बुधवार को पहला जन्मदिन था। उन्होंने इस खुशी को लोगों के साथ बांटा और मुफ्त में गोलगप्पे खिलाए।

    उनका मानना है कि वह खुशकिस्मत हैं क्योंकि उनकी एक बेटी है।

    जन्मदिन

    बेटी के एक साल की होने की खुशी में जश्न

    बुधवार को बेटी अनोखी के एक साल की होने पर पिता ने 1 लाख 11 हजार गोलगप्पे फ्री में खिलाए। इसके अलावा 11 किलो का केक भी कटवाया।

    इस मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं विधायक ने अपने हाथों से लोगों को गोलगप्पे भी खिलाए।

    दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मुफ्त गोलगप्पे का स्टॉल लगा हुआ था। शहर का कोई भी व्यक्ति पिता की खुशी में शामिल हो सकता था।

    संदेश

    बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने का प्रयास

    मीडिया के बात करते हुए पिता अंचल ने कहा, "बेटी एक नहीं बल्कि दो कुलों की लाज रखती है। बेटी है तो हम सब हैं, यह समाज है।"

    उन्होंने कहा कि वह यह सब वाहवाही लेने के लिए नहीं कर रहे बल्कि लोगों को यह एहसास दिलाना चाहते है कि बेटियां बोझ नहीं होती और वो तो घर की लक्ष्मी होती हैं।

    वह चाहते हैं कि बेटियों के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव आए।

    जानकारी

    हजारों लोगों ने अंचल की बेटी के जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

    स्थानीय लोगों के साथ कोलार मेन रोड से गुजरने वाले लोगों ने भी मुफ्त गोलगप्पे खाए और जब उन्हें इसके पीछे का मकसद मालूम हुआ तो सब ने अंचल की बेटी अनोखी को ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया।

    जानकारी

    बेटी के जन्म लेने पर भी अंचल खिला चुके हैं फ्री गोलगप्पे

    जब बेटी अनोखी गुप्ता पैदा हुई थी, तब अंचल गुप्ता ने 50,000 गोलगप्पे खिलाए थे।

    तब गुप्ता ने कहा था, "आज के समाज में भी ऐसे कई लोग हैं जो बेटी को बोझ समझते हैं। लेकिन बेटियां घर में समृद्धि लाती हैं। बेटी पूरे वंश को चलाती हैं। इनकी वजह से परिवार में खुशियां बढ़ जाती है।"

    इसी जागरुकता के लिए उन्होंने मुफ्त में गोलगप्पे खिलाना शुरू किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    भोपाल
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मध्य प्रदेश

    MPSC Civil Judge: सब्जी बेचने वाले की बेटी बनी जज, पढ़िए अंकिता की सफलता की कहानी सरकारी नौकरी
    मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या दिग्विजय सिंह
    मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी कांग्रेस समाचार
    MPPSC: असिस्टेंट इंजीनियर के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार

    भोपाल

    स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल दिल्ली
    भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे स्पाइसजेट
    कांग्रेस ने बुकलेट में किया दावा- गोडसे और सावरकर के थे शारीरिक संबंध; बवाल शुरू मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: विंग कमांडर ने गृहमंत्री अमित शाह बनकर राज्यपाल को किया फोन, गिरफ्तार गृह मंत्रालय

    भाजपा समाचार

    राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का दावा, राज्यसभा चुनाव में मिला था 25 करोड़ का ऑफर राजस्थान
    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे कर्नाटक
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, बाबुल सुप्रियो बने कैबिनेट मंत्री पश्चिम बंगाल
    राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025