NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / शेयर बाजार: सेंसेक्स 5 दिनों में 1,600 अंक लुढ़का, जानिए क्या है गिरावट की वजह
    अगली खबर
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 5 दिनों में 1,600 अंक लुढ़का, जानिए क्या है गिरावट की वजह
    सेंसेक्स 5 दिनों में 1,600 अंक लुढ़का

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 5 दिनों में 1,600 अंक लुढ़का, जानिए क्या है गिरावट की वजह

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 11, 2025
    12:09 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में कई वजहों से बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। इस दबाव से पिछले 5 दिनों में सेंसेक्स 1,652 अंक और निफ्टी 50 करीब 478 अंक गिर चुका है।

    आज (11 फरवरी) सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 76,931 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 120 अंक गिरकर 23,261 पर आ गया।

    BSE मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट आई, जिससे निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

     बिकवाली 

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपये की कमजोरी

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली है।

    अक्टूबर, 2023 से अब तक वे 2.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक निकाल चुके हैं। फरवरी में ही उन्होंने 12,643 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इसका कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की कम संभावना और डॉलर की मजबूती है।

    इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया 88 के करीब पहुंच चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

     आय 

    कमजोर आय और ऊंचा मूल्यांकन

    भारतीय कंपनियों की तीसरी तिमाही की आय उम्मीदों से कमजोर रही है, जिससे बाजार में निराशा का माहौल है। उपभोक्ता वस्तुएं, ऑटो और निर्माण सामग्री सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि विशेष रसायनों में थोड़ा सुधार दिखा।

    इसके अलावा, बाजार का मूल्यांकन पहले से ही काफी ऊंचा बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि आय में जल्द सुधार की संभावना नहीं है, जिससे निवेशकों की रुचि घटी है। इससे मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर अधिक असर पड़ा है।

    वैश्विक व्यापार

    वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका

    अमेरिका द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ लगाए जाने से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इससे निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं, क्योंकि वैश्विक आर्थिक विकास प्रभावित हो सकता है।

    अमेरिका में नीतिगत अनिश्चितता भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति में शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

    लगातार बिकवाली, ऊंचे मूल्यांकन और वैश्विक कारकों के चलते भारतीय बाजार दबाव में है, जिससे गिरावट जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेयर बाजार समाचार
    सेंसेक्स
    निफ्टी
    निफ्टी 50

    ताज़ा खबरें

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी  IPL रिकॉर्ड्स
    कार में ग्लव बॉक्स के हैं कई फायदे, जानिए क्या-क्या आता है काम  लेटेस्ट कार
    मध्य प्रदेश: झाबुआ में सीमेंट से लदा ट्रक वैन पर पलटा, 9 की मौत मध्य प्रदेश

    शेयर बाजार समाचार

    डॉलर के मुकाबले रुपया 86.27 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा डॉलर
    ग्रो लाएगी अपना IPO, 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना IPO
    शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,048 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला सेंसेक्स
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बढ़त, 169 अंक चढ़ा सेंसेक्स सेंसेक्स

    सेंसेक्स

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 67 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    क्रिसमस पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग क्रिसमस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 78,472 के स्तर पर बंद, निफ्टी 22 अंक चढ़ा  शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 226 अंक की बढ़त, निफ्टी 23,813 पर बंद  शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 450 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 109 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी में मामूली बदलाव शेयर बाजार समाचार
    आज शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, 368 अंक चढ़ा सेंसेक्स शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज दर्ज हुई बड़ी बढ़त, 1,436 अंक चढ़ा सेंसेक्स शेयर बाजार समाचार

    निफ्टी 50

    शेयर बाजार में आज 964 अंक टूटकर सेंसेक्स हुआ बंद, निफ्टी 247 अंक फिसला शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह शेयर बाजार समाचार
    शेयर बाजार में आज भी गिरावट: 1,176 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    हफ्तेभर बाद शेयर बाजार में आज आई तेजी, जानिए क्या है वजह  शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025