आपके पास 500 रुपये का नकली नोट तो नही? इस तरह करें चेक
क्या है खबर?
नोटबंदी के बाद भी देश में नकली करेंसी का चलन बढ़ता ही जा रहा है, जिसे रोकने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
ये नकली नोट दिखने में बिल्कुल असली नोट की तरह होते हैं, ऐसे में इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपके पास 500 रुपये का नोट है तो आप भी इसकी पहचान कर सकते हैं, इसके लिए लिए आपको यहां पर कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं।
चलन
मार्केट में 500 रुपये के नोट का चलन
अप्रैल, 2019 के बाद से 2,000 रुपये के नोट की छपाई बंद है, जिसकी वजह से मार्केट में 500 रुपये के नोट का चलन बढ़ गया है।
कई बार ऐसा हो जाता है कि नोटों की गड्डी में एक या दो नोट नकली निकल जाते हैं, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ता है।
अगर ऐसे नुकसान से बचना चाहते हैं तो असली नकली नोटों की पहचान करना सीख लीजिए।
#1
इस तरह चेक करें असली नोट की पहचान
लाइट के सामने दिखाने पर नोट पर 500 लिखा हुआ दिखेगा।
असली नोट में देवनागरी में 500 लिखा होगा।
जब आप नोट को 45 डिग्री पर लेकर जाएंगे, तो भी आपको 500 लिखा होगा।
महात्मा गांधी की तस्वीर की पोजिशन पुराने नोट से अलग है।
नोट को हल्का सा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रेड का कलर हरे से नीला हो जाएगा।
नए नोट में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ हो गया है।
#2
नोट की पहचान करने में ये टिप्स करेंगे मदद
नोट में इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी होता है।
यहां पर लिखे 500 का रंग हरे से नीला हो जाता है।
इसके अलावा नंबर को देखेंगे तो बाएं से दाएं ओर को नंबर बड़े होते दिखेंगे।
नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ और सर्कल बॉक्स होता है, जिसमें 500 लिखा है।
नोट की प्रीटिंग पर 500 लिखा होता है।
नोट के सेंटर में लैंग्वेज पैनल भी दिया होता है।
नोट में ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर भी दिखाई देती है।
जानकारी
इस तरह भी कर सकते हैं पहचान
वहीं 500 रुपये के असली नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ का प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरा सा दिखेगा। इनकी मदद से दृष्टिहीन व्यक्ति नोट को छूकर असली नकली की पहचान कर सकेंगे।
कानून
करेंसी की जालसाजी करना एक अपराध
करेंसी की जालसाजी करना एक अपराध है, जिसमें IPC की धारा 489(क-ङ) के तहत कार्रवाई की जाती है। इस तरह के व्यापार को आतंकी गतिविधियों में शामिल किया गया है।
नकली नोटों के व्यापार पर रोक के लिए राज्यों की मदद से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जाली भारतीय करेंसी नोट समन्वय समूह (FCORD) बनाया है।
जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टेरर फंडिंग एंड फेक करेंसी सेल (TFFC) करती है।
डाटा
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में कुल 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए थे, वहीं साल 2019 में 2.87 लाख से ज्यादा के नकली नोट, जिनकी वैल्यू 25.39 करोड़ थी। इसके अलावा साल 2018 में 2.57 लाख से ज्यादा जाली नोट पकड़े गए थे।