Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / औरंगाबाद: नक्सलियों का दावा- भाजपा नेता को दिए थे 5 करोड़, नहीं लौटाए तो किया हमला
देश

औरंगाबाद: नक्सलियों का दावा- भाजपा नेता को दिए थे 5 करोड़, नहीं लौटाए तो किया हमला

औरंगाबाद: नक्सलियों का दावा- भाजपा नेता को दिए थे 5 करोड़, नहीं लौटाए तो किया हमला
लेखन प्रमोद कुमार
Dec 31, 2018, 02:54 pm 2 मिनट में पढ़ें
औरंगाबाद: नक्सलियों का दावा- भाजपा नेता को दिए थे 5 करोड़, नहीं लौटाए तो किया हमला

बिहार के औरंगाबाद में हुए नक्सली हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। घटनास्थल से पर्चे बरामद हुए हैं, जिनमें लिखा है कि भाजपा MLC राजन सिंह ने नक्सलियों के Rs. 5 करोड़ नहीं लौटाए थे, इसलिए नक्सलियों ने यह हमला किया। नक्सलियों का दावा है कि भाजपा MLC उनका यह पैसा नहीं लौटा रहे थे, इसलिए उन्होंने राजन के घर पर धावा बोला था। इस हमले में नक्सलियों ने राजन के चाचा की हत्या कर दी थी।

पर्चा
नक्सलियों ने छोड़े पर्चे

नक्सलियों ने हमले के बाद मौके पर पर्चे छोड़े हैं। इनमें लिखा है कि नोटबंदी के दौरान बिहार विधान परिषद में भाजपा सदस्य राजन को Rs. 5 करोड़ बदलने के लिए दिए गए थे, जो राजन ने अभी तक नहीं लौटाए हैं। साथ ही नक्सलियों ने लेवी के Rs. 2 करोड़ रुपये नहीं लौटाने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा पर्चे में लिखा है कि उनकी दुश्मनी भाजपा और संघ के आम कार्यकर्ताओं और उनके परिवार से नहीं है।

बयान
राजन सिंह ने पर्चे में लिखी बातों का बताया झूठ

MLC सदस्य राजन ने नक्सलियों द्वारा पत्र में लगाए गए इन आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सली उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, वे भला नक्सलियों से पैसे क्यों लेंगे। राजन ने कहा कि अगर वे नक्सलियों के समर्थक होते तो पहले उनकी गाड़ियां नहीं जलाई गईं होतीं। उन्होंने बताया कि वे नक्सली हमले की आशंका को लेकर पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख से सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।

घटना
शनिवार रात को हुआ था हमला

औरंगाबाद में शनिवार रात को नक्सलियों ने राजन के घर पर हमला किया था। इस हमले में राजन के चाचा की गोली लगने से मौत हो गई थी। नक्सलियों ने हमले में करीब 100 राउंड फायरिंग की और बम धमाका कर एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने चार बसों और छह कारों को आग के हवाले कर दिया था। नक्‍सलियों ने MLC के घर में IED भी लगाया था, पर इसमें सफल नहीं हो पाए।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
बिहार
ताज़ा खबरें
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज खेलकूद
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक टेक्नोलॉजी
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स ऑटो
बिहार
एक पैर से पैदल स्कूल चलकर जाती थी सीमा, लोगों ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ
एक पैर से पैदल स्कूल चलकर जाती थी सीमा, लोगों ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ करियर
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत देश
CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी
CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी राजनीति
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने बनाई नई नीति
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने बनाई नई नीति ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022