LOADING...
कंप्रेहेंसिव और थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस में हैं कंफ्यूजन? जानें दोनों में अंतर
कंप्रेहेंसिव और थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस में है बहुत बड़ा अंतर

कंप्रेहेंसिव और थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस में हैं कंफ्यूजन? जानें दोनों में अंतर

Oct 06, 2021
09:30 pm

क्या है खबर?

कार इंश्योरेंस को लेकर सबसे बड़ा कंफ्यूजन यह रहता है कि कौन सी पॉलिसी ज्यादा बेहतर है और किसमें ज्यादा कवरेज मिलता है। वैसे तो सभी इंश्योरेंस पॉलिसी एक समान ही दिखाई पड़ती हैं, लेकिन इन इंश्योरेंस में सबसे बड़ा अंतर दुर्घटना के बाद पॉलिसी होल्डर को मिलने वाला कवरेज है। इसलिए आज हम आपको कार इंश्योरेंस के लिए ली जाने वाली कंप्रेहेंसिव और थर्ड पार्टी पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

जानकारी

क्या है कंप्रेहेंसिव इंश्योरेंस?

कंप्रेहेंसिव कार इंश्योरेंस सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार इंश्योरेंस पॉलिसिज में से एक है क्योंकि यह न केवल थर्ड पार्टी के हुए नुकसानों को कवर करती है बल्कि आपको और आपकी कार को होने वाले नुकसान के लिए भी कवर करती है। इसके अलावा इसमें अन्य बेनेफिट्स के रूप में कुछ ऐड-ऑन प्लांस, प्राकृतिक आपदा से कवरेज, कार चोरी होने पर कंपनसेशन और इंश्योरेंस की घोषित की गई कीमत (IDV) को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

कवरेज

किनको कंप्रेहेंसिव इंश्योरेंस में नहीं किया गया है कवर?

कंप्रेहेंसिव कार इंश्योरेंस में कुछ खास चीजों को कवर नहीं किया जाता है, जिसमें सामान्य रूप से पुराने हो चुकी कार में टूट-फूट के कारण हुए नुकसान को कवर नहीं किया जाता है। फाइबर या रबर से बने वाहन के पुर्जों में हुए नुकसान इंश्योरेंस के अंतर्गत नहीं आते हैं। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी परमाणु हमले या युद्ध के कारण कार में हुए डैमेज और नुकसान को भी कवर नहीं करती है।

जानकारी

किसे कहते है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस?

यदि आप कार बीमा पर अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं और केवल कानूनी नियमों को पूरा करना चाहते हैं तो थर्ड पार्टी ऑप्शन सबसे बुनियादी और कानूनी रूप है जिसकी आपको जरूरत होगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह केवल थर्ड पार्टी को हुए नुकसान को कवर करेगा और आपके या आपकी कार के नुकसान को कवर नहीं करेगा। हालांकि, यह आपके कार को भारतीय सड़कों पर लीगल ड्राइव करने की अनुमति देता है।

अंतर

क्या अंतर है दोनों इंश्योरेंस में?

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस केवल तीसरे पक्ष के नुकसान को कवर करता है, जबकि कंप्रेहेंसिव इंश्योरेंस, थर्ड पार्टी कवरेज के साथ ही आपको और आपकी कार को हुए नुकसान को भी कवर करता है। थर्ड पार्टी जहां प्रीमियम के मामले में सस्ती है, चूंकि प्रीमियम मूल्य आपके वाहन और इंजन के आधार पर IRDAI द्वारा निर्धारित किया जाता है। वहीं, कंप्रेहेंसिव का प्रीमियम ज्यादा होता है। यह शहर, कार मॉडल और आप पर ऐड-ऑन पॉलिसी पर निर्भर करता है।

समानताएं

दोनों इंश्योरेंस में हैं कुछ समानताएं

ये दोनों ही इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बावजूद अगर आप नशे में या ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो दोनों ही आपके क्लेम को खारिज कर देंगे। इसके अलावा दुर्घटना के बाद होने वाली किसी भी नुकसान को कंप्रेहेंसिव पॉलिसी के तहत कवर नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं अगर आपके पास लर्नर लाइसेंस है और आप बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक के गाड़ी चला रहे हैं, तो उस स्थिति में भी कवरेज नहीं मिलेगी।