Page Loader
क्यों काम करना बंद कर सकता है कार का क्रूज कंट्रोल? यहां समझिए 
गाड़ियों में क्रूज कंट्रोल निर्धारित गति पर चलने की सुविधा देता है (तस्वीर: एक्स/@TDi_Skoda)

क्यों काम करना बंद कर सकता है कार का क्रूज कंट्रोल? यहां समझिए 

May 03, 2025
08:56 am

क्या है खबर?

वर्तमान में आने वाली ज्यादातर गाड़ियों में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। यह हाइवे पर आपको तय की गई निर्धारित गति पर कार चलाने की सुविधा प्रदान करता है। इससे आपको एक्सलरेटर पर पैर दबाए रखने की जरूरत नहीं होती है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान कम होती है। कुछ समस्याओं के कारण यह फीचर काम करना बंद कर देता है। आइये जानते हैं किन कारणों से गाड़ी का क्रूज कंट्रोल फीचर काम नहीं करता है।

फ्यूज

छोटा-सा उपकरण भी अटका सकता है उपयोग

क्रूज कंट्रोल एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम है, जिसके लिए एक फ्यूज लगा होता है। अगर यह उड़ जाए तो क्रूज कंट्रोल बटन काम नहीं करेगा। आप फ्यूज बाॅक्स को खोलकर इसे चेक कर सकते हैं। अगर, यह खराब हो गया है तो इसे बदलने से समस्या खत्म हो जाएगी। इसके ब्रेक लाइट या ब्रेक स्विच खराब होने पर भी यह फीचर काम नहीं करता है। ऐसे में ब्रेक लाइट का खराब बल्ब या ब्रेक स्विच बदलने से समस्या दूर हो जाएगी।

सेंसर 

स्पीड सेंसर की खराबी से आती है यह समस्या 

क्रूज कंट्रोल सिस्टम वाहन की गति की पुष्टि के लिए स्पीड सेंसर पर निर्भर रहता है। अगर, यह सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो क्रूज कंट्रोल चालू नहीं होगा। इसके लिए गाड़ी को पेशेवर मैकेनिक को दिखाना जरूरी है। चेक इंजन लाइट जलने पर भी यह सुविधा काम नहीं करेगी। वैक्यूम एक्ट्यूएटर, इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU), इग्निशन कंट्रोल मॉड्यूल (ICM) में खराबी और कंट्रोल बटन में गंदगी-कचरा जमा होने से भी यह सुविधा काम नहीं करेगी।