Page Loader
कार की स्टीयरिंग व्हील में क्यों होता है कंपन? जानिए कारण 
कार चलाते स्टीयरिंग व्हील में कंपन दुर्घटना का कारण बन सकता है (तस्वीर: फ्रीपिक)

कार की स्टीयरिंग व्हील में क्यों होता है कंपन? जानिए कारण 

May 04, 2024
05:40 pm

क्या है खबर?

कार चलाते समय कई बार आपने देखा होगा कि स्टीयरिंग व्हील में कंपन (वाइब्रेशन) होने लगता है। यह समस्या ज्यादातर गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज या बहुत कम होने पर आती है। कई लोग इसे सामान्य मानते हुए नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है। इसके पीछे कई खराबियां जिम्मेदार हो सकती हैं, जिनकी अनदेखी करना जेब पर भारी पड़ेगा। आइये जानते हैं गाड़ी की स्टीयरिंग व्हील में किन कारणों से वाइब्रेशन होता है।

फ्लैट टायर 

घिसे हुए टायर

गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाते समय स्टीयरिंग व्हील के कांपने का फ्लैट टायर सबसे सामान्य कारण है। इसके लिए कार को एक तरफ के टायर्स को सड़क के नीचे उतार कर चलाना जिम्मेदार है। इसके अलावा व्हील बैलेंस के सही नहीं रहने पर पड़ने वाला दबाव सीधे स्टीयरिंग व्हील पर कंपन के रूप में नजर आता है। इसके सही नहीं रहने पर ड्राइविंग में दिक्कत तो आती ही है, साथ ही पहियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

सस्पेंशन में खराबी 

सस्पेंशन में खराबी भी पैदा करता है कंपन 

फ्रंट व्हील सस्पेंशन आर्म्स को व्हील हब से जोड़ने वाले बॉल जॉइंट्स में टूट से सस्पेंशन को बहुत अधिक या बहुत कम प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है और इससे स्टीयरिंग व्हील में वाइब्रेशन आ सकता है। पहियों की बेयरिंग खराब होने या इनमें लुब्रिकेशन की कमी होने पर पहियों को घुमाने के दौरान स्टीयरिंग में कंपन हो सकता है। ब्रेक लगाने के दौरान स्टीयरिंग में ब्रेक पैड या ब्रेक रोटर में खराबी के कारण कंपन हो सकता है।