NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान 
    अगली खबर
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान 
    ब्रेक लगाते समय कार कई कारणों से हिलती है (तस्वीर: फ्रीपिक)

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    May 20, 2025
    07:02 am

    क्या है खबर?

    कई बार ब्रेक पेडल दबाते समय गाड़ी में वाइब्रेशन या हिलने की समस्या देखी होगी। यह इस बात का संकेत है कि आपकी गाड़ी के ब्रेकिंग सिस्टम में कुछ गड़बड़ है।

    इन समस्याओं को ठीक करना आसान होता है, लेकिन समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।

    आइये जानते हैं ब्रेक लगाने पर कार के हिलने के पीछे क्या कारण हैं और इन समस्याओं को कैसे ठीक किया जा सकता है।

    रोटर 

    रोटर में खराबी तो आएगी यह समस्या 

    गाड़ी में ब्रेक रोटर गोलाकार धातु की डिस्क होती है, जो पहियों से जुड़ी होती हैं। जब आप ब्रेक पेडल दबाते हैं तो हाइड्रोलिक फ्लुइड ब्रेक पैड को रोटर पर दबाव डालता है, जिससे गाड़ी की गति धीमी हो जाती है।

    अगर, रोटर पूरी तरह से सपाट और एक समान नहीं हैं तो ब्रेक पैड रोटर पर असमान दबाव डालेगा, जिससे गाड़ी हिलेगी।

    ढलान पर ब्रेक लगाते समय यह बढ़ जाता है। रोटर को बदलवाने से समस्या खत्म हो जाएगी।

    ब्रेक पैड 

    ब्रेक पैड खराबी का है यह संकेत 

    ब्रेक लगाते समय कंपन के साथ चीखने की आवाज आना ब्रेक पैड घिसने की निशानी है। ब्रेक पैड मुलायम धातु से ढके होते हैं, जो घर्षण प्रदान करते हैं।

    अगर यह धातु घिस जाती है तो सिरेमिक प्लेट रोटर से टकराकर कंपन पैदा करेगी।

    अगर डिस्क पर काली या गहरी धूल चिपकी हुई दिखती है तो ब्रेक पैड लगभग पूरी तरह से घिस गए हैं। ऐसे में बड़े नुकसान से बचने के लिए इन्हें बदलने में ही समझदारी है।

    कैलीपर 

    कैलीपर में खराबी से होता है ऐसा 

    हर ब्रेक में एक कैलीपर होता है, जो ब्रेक पैड को अपनी जगह पर रखता है। जब आप ब्रेक पेडल दबाते हैं तो यह हिलता है।

    कैलीपर ब्रेक पेडल दबाने पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं तो वे एक पहिये पर रोटर्स से चिपक सकते हैं या रगड़ सकते हैं लेकिन दूसरे पर नहीं।

    जब आप ब्रेक लगाते हैं तो यह असमान घर्षण गाड़ी के हिलने का कारण बनता है। ऐसे में ब्रेक सिस्टम को दुरुस्त करा लें।

    असंतुलन 

    ब्रेक असंतुलन भी है बड़ा कारण 

    इसके अलावा ब्रेक असंतुलन की वजह से भी यह समस्या आ सकती है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। ब्रेक पैड सही तरह से नहीं लगा हो या कैलीपर्स में से एक क्षतिग्रस्त हो गया है।

    इसके अलावा गाड़ी के टायर्स में अलग-अलग एयर प्रेशर भी ब्रेक असंतुलन का कारण बन जाता है।

    इससे ब्रेक लगाते समय गाड़ी में कंपन पैदा होता है। परेशानी दूर करने के लिए सभी टायरों में एयर प्रेशर समान रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार
    ऑटोमोबाइल
    काम की बात
    यूटिलिटी स्टोरी

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    कार

    ऑटोमोबाइल बिक्री में गिरावट इस महीने देखने को मिली गिरावट, क्या है इसकी वजह? ऑटोमोबाइल
    गाड़ी में कब नहीं करें हैजर्ड लाइट्स का उपयोग? जानिए कब करें इस्तेमाल  ऑटोमोबाइल
    कार के टायर चोरी रोकने में कारगर है यह तरीका, जानिए क्या होगा फायदा  ऑटोमोबाइल
    होली पर पक्के रंगों से खराब हो गई कार? जानिए घर पर कैसे करें साफ  होली

    ऑटोमोबाइल

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए क्या कहा ऑटो एक्सपो
    भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग 5 वर्षों में बन जाएगा दुनिया में नंबर एक, नितिन गडकरी का अनुमान  नितिन गडकरी
    केंद्रीय मंत्री ने वाहन बिक्री में 50 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करने पर दिया जोर  पर्यावरण मंत्रालय
    मारुति सुजुकी ने उत्सर्जन और पेट्रोल-डीजल कटौती के लिए दिया सुझाव, जानिए क्या कहा  मारुति सुजुकी

    काम की बात

    स्मार्ट टीवी ऑनलाइन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान स्मार्ट टीवी
    गाड़ी के क्रोम हिस्सों पर लग गई जंग? हटाने के लिए अपनाएं घरेलू तरीका  कार
    क्रेडिट स्कोर ठीक रखने के लिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? लोन
    तूफान के कारण गाड़ी पर गिर गया पेड़? नुकसान की ऐसे होगी भरपाई  बीमा

    यूटिलिटी स्टोरी

    दस्तावेज नहीं दिखाने पर भी पुलिस नहीं काट सकती चालान, जानिए क्या कहते हैं नियम  ट्रैफिक नियम
    गर्मी में टायर फटने का बढ़ जाता है खतरा, बचाव के लिए करें ये उपाय  कार
    सुरक्षा के साथ और क्या काम आती है कार की सीट बेल्ट? जानिए अन्य उपयोग  कार
    फेसबुक पर बिना डिलीट किए किसी पोस्ट को कैसे छिपाएं? जानिए चरणबद्ध तरीका  फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025