
कार रोकते समय पहले ब्रेक दबाएं या क्लच? जानिए क्या है सही तरीका
क्या है खबर?
कार ड्राइविंग के लिए ब्रेक और क्लच का इस्तेमाल किया जाता है। गियर शिफ्ट करते समय क्लच दबानी होती है, जबकि गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक काम में लेते हैं।
कई जगह दोनों का उपयोग करना होता है, लेकिन ड्राइविंग सीख रहे लोगों में इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि कार को रोकते समय पहले ब्रेक दबाएं या क्लच।
आज हम आपको बता रहे हैं कि इनके सही और सुरक्षित इस्तेमाल का क्या तरीका है।
आवश्यकता
आवश्यकता के हिसाब से बदलता है तरीका
गाड़ी रोकने के लिए पहले क्लच दबाएं या ब्रेक यह अलग-अलग परिस्थितियों पर निर्भर करता है। उसी के हिसाब से कभी पहले क्लच दबानी पड़ती है तो कभी ब्रेक दबाने की जरूरत है।
क्लच का काम पहियों को गियरबॉक्स से अलग करना होता है। क्लच दबाने पर पहिए गियर से अलग हो जाते हैं और आप गाड़ी को रोक सकते हैं।
क्लच दबाए बिना गाड़ी रोकने पर इंजन जाम होने के साथ क्लच और ट्रांसमिशन डैमेज हो सकता है।
कम गति
कम गति में यह तरीका लें काम
कार को रोकने के लिए पहले क्लच दबाना है या ब्रेक, यह स्पीड पर निर्भर करता है। आप गियर की न्यूनतम स्पीड से कम रफ्तार पर गाड़ी चला रहे हैं तो पहले क्लच और फिर ब्रेक दबाएं।
ऐसा करने से गाड़ी जाम नहीं होगी। अक्सर भीड़-भाड़ वाले यातायात में ड्राइव करते समय गाड़ी की रफ्तार कम होती है।
इस दौरान पहले क्लच दबाने से पहिए गियरबॉक्स से अलग हो जाएंगे और फिर आप ब्रेक दबाकर गाड़ी को रोक सकते हैं।
तेज गति
तेज गति में क्या करें?
आप तेज गति में गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको पहले ब्रेक दबाना चाहिए। इससे जब गाड़ी की स्पीड गियर की न्यूनतम स्पीड से कम होकर 15 किमी/घंटा के नीचे चली जाए तो रोकने के लिए क्लच दबाना होगा।
अगर कार चलाते समय अचानक कोई सामने आ जाए या स्पीड ब्रेकर आ जाए तो आपको अचानक से ब्रेक लगाना पड़े तो आपको क्लच और ब्रेक दोनों को एक साथ दबाना चाहिए।
इससे मैकेनिकल कंपोनेंट को नुकसान भी नहीं पहुंचता।
धीमा
गाड़ी को धीमा करने के लिए यह तरीका लें काम
आपको केवल ब्रेक का इस्तेमाल केवल तभी करना चाहिए, जब आप गाड़ी को थोड़ा धीमा करना चाहते हैं या आपके रास्ते में कोई बाधा है और आप उससे थोड़ा दूर मुड़ना चाहते हैं।
जैसे ही आप गियर की सबसे कम गति से ऊपर होते हैं तो आप अपनी गति को थोड़ा कम कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।
यह तरीका हाइवे पर सामने किसी वाहन के आने पर टक्कर से बचने के लिए काम में ले सकते हैं।