NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / पूरी तरह गूगल मैप के भरोसे कभी न चलाएं गाड़ी, जानिए और क्या हैं विकल्प 
    अगली खबर
    पूरी तरह गूगल मैप के भरोसे कभी न चलाएं गाड़ी, जानिए और क्या हैं विकल्प 

    पूरी तरह गूगल मैप के भरोसे कभी न चलाएं गाड़ी, जानिए और क्या हैं विकल्प 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Nov 26, 2024
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप के भरोसे कार से सफर कर रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। मैप में दिखाए रास्ते के हिसाब से उनकी कार निर्माणाधीन पुल से नीचे जा गिरी।

    इससे पहले भी गूगल मैप के इस्तेमाल से कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे में इस ऐप पर आंख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।

    आइए जानते हैं इन खतरों से कैसे बचें और दूसरे नेविगेशन विकल्प कौन-से हैं।

    तरीका 

    गूगल मैप कैसे करता है काम?

    गूगल मैप ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS), सैटेलाइट इमेजरी, रीयल-टाइम ट्रैफिक डाटा और यूजर अपडेट्स के जरिए रास्तों की जानकारी देता है।

    इसका एल्गोरिद्म यह तय करता है कि सबसे छोटा और आसान रास्ता कौन-सा होगा।

    इसमें एक समस्या यह है कि यह डाटा पूरी तरह से अपडेटेड नहीं होता, जिन रास्तों पर काम चल रहा हो या अधूरा हो तो वे भी नेविगेशन में शामिल हो जाते हैं। मैप के भरोसे उसी रास्ते पर चलने से हादसा हो सकता है।

    #1

    मैपल्स

    गूगल मैप की जगह आप भारत में सबसे लोकप्रिय नेविगेशन ऐप मैपल्स का उपयोग कर सकते हैं, जिसे मैपमायइंडिया ने विकसित किया है।

    यह आवाज-निर्देशित नेविगेशन, वास्तविक समय यातायात अपडेट, खराब स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर, गड्ढों, जल जमाव की रिपोर्ट सहित कई जानकारी प्रदान करता है।

    वाहन चालकों के लिए यातायात की स्थिति या अन्य बाधाओं के बारे में क्राउडसोर्सिंग डाटा मैपल्स की प्रमुख विशेषता है। इससे यूजर प्रदूषण के स्रोत के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

    #2

    ऐपल मैप्स

    गूगल मैप के मुकाबले ऐपल मैप्स प्रमुख विकल्पों में से एक है, जो आईफोन यूजर्स के बीच लोकप्रिय है। इसे खासतौर पर यूजर्स की गोपनीयता सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

    यह नेविगेशन के उपयोग से जुड़े व्यक्तिगत डाटा को एकत्र नहीं करता है, जैसा गूगल मैप में किया जाता है।

    इसमें साइक्लिंग नेविगेशन, सैटेलाइट इमेजरी, शहर-आधारित गाइड जैसी सुविधाएं हैं। यह यातायात और मौसम की जानकारी के साथ 3D मानचित्र भी दिखाता है।

    #3

    वेज

    रास्ता खोजने के लिए वेज एक और विकल्प हो सकता है। इसे सड़क पर समय को कम करने और यूजर को जितनी जल्दी हो सके अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

    इसमें यात्रा के बीच में मार्ग बदलने की अनुमति नहीं मांगता और ऑटोमैटिक दिशा-निर्देश प्रदान करता है।

    यह ट्रैफिक भीड़, पुलिस अलर्ट, खतरे की चेतावनी जैसे अपडेट दिखाता है और सबसे तेज, सुरक्षित और बेहतर मार्ग प्रदान करने के लिए यूजर्स से डाटा एकत्र करता है।

    #4 #5

    हियर वीगो और टॉमटॉम

    हियर वीगो: यह भी नेविगेशन की सुविधा प्रदान करता है। इसमें यात्रा की प्लानिंग और नेविगेशन के लिए मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों हैं।

    इसमें एक सरल यूजर इंटरफेस है, जो पारगमन, टैक्सी, कार शेयरिंग सहित विभिन्न मार्ग विकल्पों को दिखाता है। इसके अलावा यह ट्रैफिक, उपग्रह, इलाके जैसे विभिन्न मानचित्र दृश्य मोड दिखाता है।

    टॉमटॉम: यह 200 से अधिक देशों के विस्तृत मानचित्र प्रदान करता है, जो वास्तविक समय ट्रैफिक, मानचित्र झुकाव और वेक्टर रेंडरिंग जैसी सुविधा देता है।

    सावधानी 

    रास्ते का चुनाव करते समय रखें ये सावधानी 

    आप इन सभी नेविगेशन ऐप के इस्तेमाल से सही रास्ते का चुनाव कर सकते हैं। सभी ऐप्स में चेक करने से आपको रास्ते में किसी तरह की संभावित गड़बड़ी का भी पता चल सकता है।

    साथ ही आप स्थानीय लोगों से भी रास्तों के बारे में पूछ सकते हैं। इससे आपको रास्ते में किसी तरह के खतरे का पहले से पता चल जाएगा।

    इसके अलावा सफर के दौरान सड़क पर लगे संकेत और बोर्ड्स पर नजर जरूर डालें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप
    ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS)
    मैपमायइंडिया
    आईफोन

    ताज़ा खबरें

    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    गूगल मैप

    एंड्रॉयड ऑटो के लिए कई फीचर्स लाई गूगल, नए UI के साथ मिला स्प्लिट-स्क्रीन मोड एंड्रॉयड
    मोबाइल ऐप में आया गूगल मैप्स का हिस्टोरिकल स्ट्रीट व्यू फीचर, कंपनी लाई नया कैमरा गूगल अर्थ
    गूगल मैप्स में आया नया फीचर, मिलेगी एयर क्वालिटी की जानकारी वायु प्रदूषण
    ISRO और मैपमायइंडिया आईं एकसाथ, तैयार करेंगी भारत के डीटेल्ड 3D मैप्स ISRO

    ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS)

    नितिन गकरी बोले- 6 महीनों में टोल प्लाजा की जगह लगेगा GPS आधारित नया सिस्टम  परिवहन मंत्रालय
    भारत की स्वदेशी चिप हुई पेश, GPS पर खत्म कर सकती है निर्भरता  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
    स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC क्या है? जिसे स्मार्टफोन्स के लिए अनिवार्य करने पर हो रहा विचार नाविक
    अप्रैल में शुरू हो जाएगा GPS आधारित टोल वूसली सिस्टम, गडकरी ने दिए संकेत फास्टैग

    मैपमायइंडिया

    साथ आए ISRO और मैपमायइंडिया, लाएंगे गूगल मैप्स की टक्कर का मैप गूगल मैप
    उमंग ऐप पर मिलेगी नजदीकी ब्लड बैंक्स, पेट्रोल पंप्स और स्थानीय मार्केट्स की जानकारी भारत सरकार
    किआ की कारों में मिलेगी नेविगेशन की बेहतर सुविधा, मैप माय इंडिया से की साझेदारी किआ मोटर्स

    आईफोन

    चीन में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी केवल आईफोन कर सकेंगे उपयोग, एंड्रॉयड डिवाइस पर लगाई रोक चीन समाचार
    व्हाट्सऐप में आएगा नया फीचर, आईफोन यूजर्स भी मेटा AI से बना सकेंगे तस्वीरें iOS
    आईफोन यूजर्स पर है पेगासस जैसे स्पाइवेयर हमले का खतरा, ऐपल ने जारी की चेतावनी ऐपल
    ऐपल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन 2026 में कर सकती है लॉन्च- रिपोर्ट ऐपल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025