NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / उमंग ऐप पर मिलेगी नजदीकी ब्लड बैंक्स, पेट्रोल पंप्स और स्थानीय मार्केट्स की जानकारी
    अगली खबर
    उमंग ऐप पर मिलेगी नजदीकी ब्लड बैंक्स, पेट्रोल पंप्स और स्थानीय मार्केट्स की जानकारी
    उमंग ऐप में कई सरकारी सेवाएं मिलती हैं।

    उमंग ऐप पर मिलेगी नजदीकी ब्लड बैंक्स, पेट्रोल पंप्स और स्थानीय मार्केट्स की जानकारी

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jul 17, 2021
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    भारत सरकार की उमंग (UMANG) ऐप में अब यूजर्स को मैपमायइंडिया मैप्स की मदद से ढेर सारे अलर्ट्स दिए जाएंगे।

    इस ऐप में यूजर्स को नजदीकी ब्लड बैंक्स, पेट्रोल पंप्स और स्थानीय मार्केट्स की जानकारी भी मिल जाएगी।

    उमंग ऐप में अब मैपमायइंडिया का इंटीग्रेशन किया गया है, जिसका मतलब है कि ढेरों नए फीचर्स इसका हिस्सा बनेंगे।

    बता दें, उमंग ऐप एक सिंगल प्लेटफॉर्म ऐप है, जिससे आधार, डिजिलॉकर और पेगॉव (PayGov) जैसी सेवाएं ऐक्सेस की जा सकती हैं।

    अपडेट

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री ने दी जानकारी

    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने उमंग ऐप में किए गए बदलाव की जानकारी दी है।

    आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि यूजर्स को नजदीकी लोकेशंस से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी जाएगी।

    यूजर्स को भारत में तैयार किए गए मैपमायइंडिया मैप्स के साथ बेहतर विलेज-लेवल मैप्स दिखाए जाएंगे।

    आसपास मौजूद छोटे बाजारों से लेकर ब्लड-बैंक्स और पब्लिक सर्विस से जुड़े पॉइंट्स की जानकारी ऐप में मिल जाएगी।

    नेविगेशन

    गूगल मैप्स जैसा नेविगेशन सिस्टम

    उमंग ऐप में यूजर्स को एक जगह से दूसरी जगह के बीच की ड्राइविंग डिस्टेंस भी दिखाई जाएगी।

    गूगल मैप्स की तरह ही यूजर्स को ड्राइविंग डायरेक्शंस दिखाए जाएंगे और विजुअल गाइडेंस के अलावा टर्न-बाय-टर्न वॉइस कमांड्स भी मिलेंगे।

    बता दें, ऐसे फीचर्स मैपमायइंडिया की अपनी ऐप्लिकेशन में भी मिलते हैं जिसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    नेविगेशन के दौरान यूजर्स को ट्रैफिक और रोड सेफ्टी अलर्ट्स भी दिए जाएंगे।

    सेवाएं

    उमंग ऐप में मिलती हैं तीन सेवाएं

    उमंग ऐप ने अपनी तीन सेवाओं के साथ मैप फंक्शन को इंटीग्रेट किया है और इन सेवाओं में मेरा राशन, eNAM और दामिनी शामिल हैं।

    मेरा राशन इंटीग्रेशन के साथ यूजर्स नजदीकी राशन की दुकानों तक पहुंच सकेंगे, जो मैप पर पॉइंटर्स की तरह दिखती हैं।

    eNAM के लिए नजदीकी मंडियों और बाजारों की जानकारी दी जाएगी।

    तीसरी दामिनी सर्विस के साथ ऐप बिजली गिरने की जानकारी और अलर्ट्स मिलेंगे।

    शिकायत

    ऐप में कर सकते हैं सड़कें खराब होने की शिकायत

    उमंग ऐप में मिलने वाले मैप की मदद से यूजर्स को खराब सड़कें चुनने और मार्क करने का विकल्प भी मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (मेरी सड़क) के अंदर बनाई गई सड़कों को मार्क करने का विकल्प मिलेगा, जिससे उन्हें सुधारा जा सके।

    बता दें, फरवरी महीने में मैपमायइंडिया की भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO के साथ पार्टनरशिप हुई है, जिसके साथ दोनों मिलकर नए मैपिंग प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत सरकार
    मोबाइल ऐप्स
    मैपमायइंडिया

    ताज़ा खबरें

    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो
    कावासाकी वर्सेस-X 300 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  लेटेस्ट बाइक

    भारत सरकार

    फेक न्यूज के खिलाफ व्यवस्था बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सरकार और ट्विटर को नोटिस ट्विटर
    राहुल गांधी को सरकार का जवाब, कहा- समझौते के कारण भारत ने कोई जमीन नहीं गंवाई राहुल गांधी
    अब ट्विटर से पहले कू ऐप पर अपडेट्स और सूचनाएं देगी केंद्र सरकार ट्विटर
    भारत में आईपैड मैन्युफैक्चर कर सकती है ऐपल, मिलेगा सरकार का सहयोग आईपैड

    मोबाइल ऐप्स

    आत्म सुधार के लिए डाउनलोड करें ये ऐप्स, जल्द दिखेगा असर स्वास्थ्य
    व्हाट्सऐप पर नया फीचर, भेजने से पहले म्यूट कर पाएंगे वीडियो व्हाट्सऐप
    एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल करते हैं स्लैक ऐप तो तुरंत बदलें पासवर्ड, जानिए तरीका साइबर हमला
    लॉग-आउट फीचर टेस्ट कर रहा है व्हाट्सऐप, जल्द मिलेगा मल्टी-डिवाइस सपोर्ट व्हाट्सऐप

    मैपमायइंडिया

    साथ आए ISRO और मैपमायइंडिया, लाएंगे गूगल मैप्स की टक्कर का मैप गूगल मैप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025