NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / साथ आए ISRO और मैपमायइंडिया, लाएंगे गूगल मैप्स की टक्कर का मैप
    अगली खबर
    साथ आए ISRO और मैपमायइंडिया, लाएंगे गूगल मैप्स की टक्कर का मैप

    साथ आए ISRO और मैपमायइंडिया, लाएंगे गूगल मैप्स की टक्कर का मैप

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Feb 13, 2021
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    नेविगेशन के लिए दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी गूगल मैप्स पर भरोसा करती है और इस ऐप को इस्तेमाल करने वालों में भारतीय यूजर्स का बड़ा शेयर है।

    जल्द ही आपको भारत में बना गूगल मैप्स का विकल्प मिल सकता है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) और मैपमायइंडिया (MapMyIndia) साथ मिलकर नए नेविगेशन सॉल्यूशंस पर काम कर रहे हैं।

    यानी कि गूगल मैप्स की टक्कर की 'मेड इन इंडिया' नेविगशन सेवा इस्तेमाल करने का विकल्प आपको मिलने वाला है।

    मैप्स

    मैपमायइंडिया के CEO ने लिंक्डइन पोस्ट कर दी जानकारी

    मैपमायइंडिया के CEO और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रोहन वर्मा ने कहा कि दोनों ऑर्गनाइजेशंस एकसाथ मिलकर भारत में बना मैपिंग पोर्टल और नेविगेशन सेवाएं लेकर आएंगे।

    रोहन ने कहा कि ISRO और मैपमायइंडिया के साथ आने से आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा, यानी कि लोग भारत में बने सॉल्यूशन पर भरोसा कर सकेंगे और भारत से बाहर डिजाइन की गई सेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, "आपको अब गूगल मैप/अर्थ की जरूरत नहीं है।"

    रिपोर्ट

    MoU साइन कर दोनों आए साथ

    PTI रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई कि ISRO के अंदर आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस (DoS) ने मैपमायइंडिया की कंपनी CE इन्फो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक MoU साइन किया है।

    इस डील के बाद ISRO और मैपमायइंडिया दोनों अपने जियोपोर्टल्स और डाटा को एकसाथ लाकर बेहतर नेविगेशन विकल्प तैयार करेंगे।

    ISRO ने कहा, "अर्थ ऑब्जर्वेशन डाटाबेसेज NavIC, वेब सर्विसेज, मैपमायइंडिया में उपलब्ध APIs (ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और भुवन, वेदास, मोसडैक जैसे जियोपोर्टल्स एकसाथ लाए जाएंगे।"

    बयान

    ISRO की सैटेलाइट इमेज का होगा इस्तेमाल

    मैपमायइंडिया CEO ने लिंक्डइन पर लिखे एक लंबे पोस्ट में बताया कि इसरो का डाटा उनकी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

    उन्होंने लिखा, 'ISRO के साथ पार्टनरशिप के बाद मैपमायइंडिया के एंड-यूजर मैप्स, ऐप्स और सेवाएं अब इसरो के बड़े कैटलॉग, अर्थ ऑब्जर्वेशन डाटा और सैटेलाइट इमेजरी का इस्तेमाल करेंगी। इसके बाद विदेशी मैप ऐप्स और सेवाओं की तुलना में भारतीय यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर, डीटेल्ड, प्राइवेसी सेंट्रिक और हाइपर-लोकल मैपिंग सॉल्यूशन तैयार किया जा सकेगा।'

    क्या आप जानते हैं?

    ISRO ने तैयार किया है NaVIC सिस्टम

    भारत के पास अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC (इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम या IRNSS) है, जिसे ISRO ने तैयार किया है। इसका इस्तेमाल रक्षा क्षेत्र से जुड़े मामलों में किया जा रहा है और इसे भी मैपमायइंडिया के नए सॉल्यूशन का हिस्सा बनाया जाएगा।

    जानकारी

    क्या है मैपमायइंडिया?

    साल 1992 में शुरू हुई मैपमायइंडिया एक भारतीय टेक कंपनी है, जो डिजिटल मैप से लेकर टेलिमैटिक्स सेवाएं और GIS AI सेवाएं उपलब्ध करवाती है।

    कंपनी के मैप्स भारत के 7.5 लाख गांवों, 7,500 से ज्यादा शहरों और देशभर के 63 लाख किलोमीटर रोड नेटवर्क को कवर करते हैं और इनमें देशभर की तीन करोड़ से ज्यादा जगहों का डाटा जोड़ा गया है।

    कंपनी की मूव (Move) ऐप ने हाल ही में आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज जीता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप
    ISRO

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    गूगल मैप

    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर गोवा
    अब गूगल मैप्स पर दिखेंगी रेस्टोरेंट की मशहूर डिश, एंड्रॉयड के लिए जारी होगा फीचर गूगल

    ISRO

    ISRO Recruitment 2019: 10वीं और ITI वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    ट्रेनिंग के लिए रूस भेजे जाएंगे गगनयान मिशन के लिए चुने गए भारतीय वायुसेना के पायलट रूस समाचार
    हिरोशिमा पर इस्तेमाल बम से 17 गुना ज्यादा शक्तिशाली था उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण- ISRO उत्तर कोरिया
    चांद पर तीसरा मिशन भेजने की तैयारी में भारत, ISRO ने तैयार किया रोडमैप केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025