आपकी कार की AC देती है गर्म हवा? ये हो सकते हैं इसके कारण

गर्मी के मौसम में आपकी गाड़ी में लगी AC आपकी यात्रा को थोड़ा आसान बना देती है, लेकिन बहुत बार आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जब गाड़ी की AC ठंडी के जगह पर गर्म हवा देने लगे। AC सिस्टम में गर्म हवा बहने का सबसे आम कारण रेफ्रिजरेंट की कमी है। हालांकि, इसमें कंडेनसर की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आज हम AC के गर्म हवा देने के कारणों के बारे में जानेंगे।
अगर आपकी AC से गर्म हवा बहने लगे तो इसका एकमात्र कारण यह है कि रेफ्रिजरेंट सिस्टम में कहीं कोई लीक है। इस तरह के लीक से निपटने के लिए दो विकल्प हैं। सबसे पहले इसे मैकेनिक के पास ले जाना है, जो लीक का पता लगाकर इसकी मरम्मत करेगा। इसमें कंप्रेसर को बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। दूसरा विकल्प AC लीक सीलर का उपयोग करना है। हालांकि, यह उत्पाद छोटे रिसाव के लिए हैं।
कंडेनसर का काम गर्म हवा को बाहर निकालना होता है। अगर किसी कारण से यह खराब जाए तो आपकी कार का AC गर्म हो जाएगा। कंडेनसर फ्रंट ग्रिल के पीछे रहता है, इसलिए हो सकता है कि धूल मिट्टी इसके कूलेंट प्रोसेस को प्रभावित कर सकती हैं। इससे AC पर ज्यादा असर भी पड़ेगा। बता दें कि इसकी मरम्मत आमतौर पर नहीं होती है और खराब होने पर आपको इसे बदलने की आवश्यकता होगी।
AC से ठंडी हवा निकलने के लिए कंडेनसर के साथ ही कूलिंग फैन एक जोड़ी भी लगी होती है जो रेफ्रिजरेंट की गर्मी को कम करने में मदद करती है। इसके टूट जाने या खराब हो जाने की वजह से रेफ्रिजरेंट गर्म हो जाता है और ऐसे में AC सिस्टम सही से काम नहीं करता है। बहुत बार फ्यूज उड़ने जैसी समस्या भी इसका कारण हो सकती है। इस मामले में इसे बदलना अच्छा विकल्प है।
कंप्रेसर के खराब होने के सबसे आम कारणों में से एक है इसके इस्तेमाल में कमी। जब भी आप अपने कार की AC को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करते हैं और अचानक शुरू करते हैं तो यह सिस्टम को झटका दे सकता है, जिससे यह सामान्य से अधिक तेजी से खराब हो सकता है। इस कारण से इसे हर कुछ हफ्तों में लगभग 15 मिनट तक चलाना हमेशा अच्छा होता है।