Page Loader
इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलती है मदद, जानिए सब कुछ
गर्भवती महिलाओं की मददगार बन रही PMMVY योजना

इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलती है मदद, जानिए सब कुछ

Mar 06, 2022
02:30 pm

क्या है खबर?

महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एक है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की आर्थिक मदद की जाती है, ताकि उनका बच्चा और वह सुरक्षित रह सके। वहीं अब इस योजना का विस्तार किया जा रहा, ताकि दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान भी सहायता राशि मिल सके। आज हम आपको PMMVY योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानकारी

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?

इस अभियान की शुरुआत जून, 2016 में की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं की मदद करना है, जिससे जन्म देने के दौरान होने वाली महिलाओं को मौतों को रोका जा सके। आपको बता दें कि इस अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाएं फ्री में जांच करा सकती हैं। फ्री जांच के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों से अपील की थी।

प्रोत्साहन राशि

विस्तार के बाद बढ़ सकती है प्रोत्साहन राशि

केंद्र सरकार इस योजना का विस्तार करने जा रही है, जिसे 1 अप्रैल, 2022 से लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान भी आर्थिक मदद की जाएगी। आर्थिक मदद 5,000 रुपये है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं तीन किस्त की जगह दो किस्त में पूरा पैसा देना की योजना तैयार हो रही है। आपको बता दे कि इस योजना का दोबारा लाभ तभी उठा सकते हैं, बशर्ते दूसरा बच्चा बेटी होनी चाहिए।

उद्देश्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था, प्रसव और स्तनपान के दौरान महिलाओं की देखभाल करना। महिलाओं को शुरूआती महीनों में उनके स्तनपान और उनके पोषण के बारें में जानकारी देना। इसके साथ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की देखभाल के लिए नगद प्रोत्साहन प्रदान करना। वहीं गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और उनके बच्चे को होने वाले कुपोषण से बचाना और मृत्युदर को कम करना है।

आवेदन

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

PMMVY का लाभ लेने के लिए सबसे पहले www.pmmvy-cas.nic.in पर विजिट करें। अब यूजर ID और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगइन करें। अब यहां पर आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी को अच्छे से भरें और सबमिट कर दें। इस प्रक्रिया के बाद आपका आवेदन PMMVY के लिए हो जाएगा। इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा। जहां पर आपको फॉर्म लेकर भरना होगा।