NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा ने रखा NFT क्षेत्र में कदम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय ऑटो OEM
    ऑटो

    महिंद्रा ने रखा NFT क्षेत्र में कदम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय ऑटो OEM

    महिंद्रा ने रखा NFT क्षेत्र में कदम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय ऑटो OEM
    लेखन सोनाली सिंह
    Mar 26, 2022, 10:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा ने रखा NFT क्षेत्र में कदम, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय ऑटो OEM
    जल्द आने वाला है महिंद्रा थार का नॉन-फंजिबल टोकेन

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को जानकारी दी कि वह नॉन-फंजिबल टोकेन (NFT) क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। इस घोषणा इसके साथ ही महिंद्रा अब NFT क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय मूल उपकरण निर्माता (OEM) भी बन गयी है। आपको बता दें कि पहली NFT पेशकश प्रतिष्ठित थार SUV पर आधारित है और इसकी नीलामी से मिलने वाली सभी आय प्रोजेक्ट नन्ही कली में जाएगी जो बालिकाओं की शिक्षा की जरूरतों का समर्थन करती है।

    क्या होता है NFT?

    NFT या नॉन-फंजिबल टोकेन ब्लॉकचेन पर मौजूद डिजिटल संपत्ति हैं, जो इमेज, वीडियो, टेक्स्ट और ट्वीट्स के रूप में आते हैं। ब्लॉकचेन एक पब्लिक लेजर के तौर पर काम करती है, जिससे इनकी सत्यता और मालिकाना हक का पता लगाया जा सके। लगभग हर तरह की डिजिटल चीजों को NFT में बदला जा सकता है और यह अपने खास डिजिटल सिग्नेचर के चलते सबसे अलग होते हैं। इनके डिजिटल राइट्स को क्रिप्टोकरेंसी या फिर डॉलर में खरीदा जा सकता है।

    पहली सीरीज में आएंगे चार NFT

    महिंद्रा ने प्रेस रिलीज में कहा कि थार की बड़ी छवि और भारतीय ऑटोमोटिव स्पेस में भारी लोकप्रियता को रेखांकित करते हुए टेक महिंद्रा के सहयोग से पहला NFT जारी किया जाएगा। कंपनी की पहली सीरीज में चार NFT हैं और इन्हें 29 मार्च से शुरू होने वाली नीलामी के माध्यम से हासिल किया जाएगा। थार NFT नीलामी के विजेताओं को थार 4X4 ड्राइविंग के रोमांच का अनुभव भी मिलेगा।

    कंपनी ने कही यह बात

    M&M लिमिटेड, ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO विजय नाकरा ने कहा, "महिंद्रा ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए नए डिजिटल विचारों को अपनाने में हमेशा सबसे आगे रहा है। डिजिटल मार्केटिंग के अगले मोर्चे का लाभ उठाने के लिए NFT का लॉन्च हमारे लिए एक और रोमांचक कदम है। NFT क्षेत्र में हमारे प्रवेश के साथ, हम महिंद्रा ब्रांड और हमारे सभी नेमप्लेट के साथ तैयार है और इस शुरुआत के लिए थार से बेहतर कोई ब्रांड नहीं है।"

    MG है NFT लाने वाली पहली ऑटोमोटिव कंपनी

    आपको बता दें कि ऑटो सेक्टर में MG मोटर्स ने भी नॉन-फंजिबल टोकेन (NFT) लॉन्च किया है। यह भारत में ऐसा करने वाली पहली ऑटोमोटिव कंपनी भी है। यह NFT 28 दिसंबर में बिक्री के लिए लाया गया था और इसमें केवल 1,111 यूनिट्स को ही बिक्री के लिए रखा गया था। MG के NFT को चार श्रेणियों में में बांटा गया था , जो संग्रहणीय, समुदाय और विविधता, सहयोगी कला और CaaP (कार एज अ प्लेटफॉर्म) थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    क्रिप्टोकरेंसी
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा की हल्दी की रस्म का पहला वीडियो आया सामने, हुआ वायरल कियारा आडवाणी
    भारतीय सेना में अधिकारियों के 7,000 से अधिक पद रिक्त, सरकार ने संसद में दी जानकारी भारतीय सेना
    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता हुआ चेल्सी का पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुर्की

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    क्रिप्टोकरेंसी

    स्पेन: क्रिप्टो ट्रेडिंग की लत छुड़ाने के लिए खुला केंद्र, 61 लाख हो सकती है फीस स्पेन
    अब कॉइनबेस ने की 950 कर्मचारियों की छंटनी, खर्च कम करना है लक्ष्य छंटनी
    बिटकॉइन और ईथर की कीमत अब ट्विटर पर कर सकते हैं चेक, जानें कैसे एलन मस्क
    दिवालिया क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के पूर्व CEO सैम बैंकमैन-फ्राइड बहामास में गिरफ्तार अमेरिका

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा थार

    चंडीगढ़: बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही युवती को टक्कर मारकर गाड़ी फरार, अस्पताल में भर्ती चंडीगढ़
    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर चल रहा काम, 9 जनवरी को होगी लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार और BMW 7-सीरीज समेत जनवरी 2023 में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां MG मोटर्स
    महिंद्रा थार का किफायती टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग शुरू महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023