NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2027 तक महिंद्रा लाएगी 16 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी
    ऑटो

    2027 तक महिंद्रा लाएगी 16 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी

    2027 तक महिंद्रा लाएगी 16 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी
    लेखन सोनाली सिंह
    Nov 11, 2021, 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    2027 तक महिंद्रा लाएगी 16 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी
    2027 तक महिंद्रा लाएगी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए नई योजना को पेश किया है। इसके तहत कंपनी 2027 तक 16 नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च करेगी, जिनमें आठ इलेक्ट्रिक SUVs और आठ लाइट इलेक्ट्रिक कमर्शीयल व्हीकल होंगे। गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कंपनी 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। साथ ही महिंद्रा मोटर और कृषि उपकरण के बिजनेस में भी निवेश की योजना बनाई जा रही है।

    क्या है योजना?

    महिंद्रा के मुताबिक 2027 तक कंपनी 13 नए SUVs के लॉन्च पर विचार कर रही है, जिनमें से आठ इलेक्ट्रिक SUVs होंगे। इनमें से चार इलेक्ट्रिक SUVs को 2025 से 2027 की अवधि के दौरान लॉन्च किया जाएगा। लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आठ नए इलेक्ट्रिक वाहन होंगे, जिनमें से कुछ इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से नए होंगे, जबकि बाकियों को EV के रूप में अपडेट किया जाएगा।

    इन मॉडल्स का EV वर्जन हो सकता है पेश

    कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो से चार SUVs को EV के रूप में लाया जा सकता है। इनमें महिंद्रा थार, XUV300, XUV700 और स्कॉर्पियो के सभी मॉडल्स हो सकते हैं। वहीं, बाकी के चार मॉडल्स पूरी तरह से नए इलेक्ट्रिक SUVs होंगे।

    EV पर 3,000 करोड़ रुपये का कर रही निवेश

    कंपनी कुल 13,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिसमें से सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। वहीं, बाकी राशि महिंद्रा मोटर और कृषि उपकरण के बिजनेस के लिए होगा। इस तरह महिंद्रा ने 2025 तक अपने रेवेन्यू में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के विस्तार के लिए महिंद्रा इसे निजी निवेशकों के लिए भी खोल रही है।

    पिछले महीने बढ़ी है महिंद्रा की बिक्री

    अक्टूबर महीने में पैसेंजर सेगमेंट में महिंद्रा ने पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 20,130 गाड़ियों की बिक्री की है। कमर्शियल गाड़ियों की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर में कुल 3,527 गाड़ियों की बिक्री की, जिससे इसे पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 13 प्रतिशत की बढ़त मिली है। अक्टूबर, 2020 में महिंद्रा ने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 3,118 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें

    ताज़ा खबरें

    इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री को बिहार की जगह राजस्थान पहुंचाया, DGCA ने जांच के आदेश दिए इंडिगो
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    आईफोन 15 और आईफोन 16 के हाई-एंड मॉडल में मिलेगा पेरिस्कोप जूम कैमरा, जानें फीचर्स ऐपल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    इलेक्ट्रिक वाहन

    निसान मैक्स-आउट कन्वर्टिबल कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत   निसान
    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    नई गाड़ी खरीदने की कर रहे प्लानिंग? फरवरी में आने वाले इन मॉडलों पर रखें नजर  कार सेल
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023