Loading...
कैसे हुई थी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले स्पार्क प्लग की खोज?
वाहनों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं स्पार्क प्लग

कैसे हुई थी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले स्पार्क प्लग की खोज?

लेखन अविनाश
Jan 09, 2022
10:30 pm

क्या है खबर?

इस समय गाड़ियों की खूब मांग है और लोग लेटेस्ट कार और बाइक को खरीद रहे हैं। वाहन से जुड़े कुछ ऐसे भी रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। स्पार्क प्लग वाहनों में इस्तेमाल होने वाला एक छोटा लेकिन काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बारे में लगभग सभी जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी खोज कैसे और किसने की थी। आइये इसका जवाब जानते हैं।

जानकारी

गलती से हुई थी स्पार्क प्लग की खोज

अगर आपको लगता है की स्पार्क प्लग का आविष्कार गाड़ियों के लिए किया गया था तो आप गलत है।

बता दें कि इसे बनाते समय आविष्कारक के दिमाग में कुछ ही था, लेकिन गलती से उन्होंने एक नई चीज खोज डाली।

स्पार्क प्लग पहली बार सन 1800 के आसपास और इन्हे विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल किये जाने के लिए बनाया गया था। समय के साथ कई आविष्कारक द्वारा इनमें काफी बदलाव किये गए।

#1

एडमंड बर्जर: 1839

कुछ इतिहासकारों का मानना ​​है कि स्पार्क प्लग को पहली बार 1839 में एडमंड बर्जर ने बनाया था।

उन्होंने इसे विस्फोटक के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया था, लेकिन बाद में तेल से चलने वाले इंजन के सुधार के लिए इसका इस्तेमाल वाहनों में किया जाने लगा।

इंजन का आविष्कार 1860 में हुआ था और इससे पहले ही स्पार्क को बना लिया गया था। हालांकि, बर्जर के आविष्कार का समर्थन करने वाले कोई पेटेंट उपलब्ध नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

#2

जॉर्ज ब्रेटन: 1872

स्पार्क प्लग के अगले आविष्कारक अमेरिका के जॉर्ज ब्रेटन थे, जिन्होंने 1872 में ब्रेटन साइकिल इंजन का आविष्कार किया था।

यह एक दो-स्ट्रोक इंजन था और इसमें मिट्टी के तेल का उपयोग किया जाता था।

इंजन को ब्रेटन की रेडी मोटर के रूप में जाना जाता था। इसमें एक सिलेंडर, रेडिएटर रिसीवर और एक पावर सिलेंडर और स्पार्क प्लग का इस्तेमाल किया जाता था।

जॉर्ज ब्रेटन को इंजन का आविष्कार भी माना जाता है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

फ्रेडरिक रिचर्ड: 1889

फ्रेडरिक रिचर्ड ने 1889 में एक जनरेटर बनाया और उसके लिए उन्होंने एक स्पार्क प्लग का भी आविष्कार किया था और इसका इस्तेमाल वे अपने जनरेटर को स्टार्ट करने में करते थे।

न्यूजबाइट्स प्लस

अपनाएं ये टिप्स नहीं होगा बाइक का स्पार्क प्लग खराब

अगर आप चाहते हैं कि बाइक के स्पार्क प्लग में कोई खराबी न आए और वह आपको बीच रास्ते में धोखा न दे तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बाइक को धोते समय ध्यान रखें कि स्पार्क प्लग में पानी न जा पाए।

इसके साथ ही बारिश के मौसम में बाहर पार्क नहीं करना चाहिए। इससे भी उसमें पानी चला जाता है।

समय-समय पर सर्विस कराएं या खुद स्पार्क प्लग साफ करते रहें। इससे वह खराब नहीं होगा।

ADVERTISEMENT