NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अच्छी परफॉर्मेंस वाले एलॉय या अधिक मजबूत स्टील व्हील? चुनने से पहले जानें फायदे और नुकसान
    अगली खबर
    अच्छी परफॉर्मेंस वाले एलॉय या अधिक मजबूत स्टील व्हील? चुनने से पहले जानें फायदे और नुकसान

    अच्छी परफॉर्मेंस वाले एलॉय या अधिक मजबूत स्टील व्हील? चुनने से पहले जानें फायदे और नुकसान

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 11, 2021
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    अपनी कारों की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑटो कंपनियां नए-नए फीचर्स वाली कारें लाती हैं।

    आजकल बाजार में आ रही कारों में ज्यादातर एलॉय व्हील देखने को मिलते हैं। हालांकि, कई ग्राहकों को इनके फायदे और नुकसान आदि के बारे में नहीं पता होता है।

    वे एलॉय और स्टील व्हील में से बेहतर विकल्प नहीं चुन पाते हैं। उनकी इस समस्या का समाधान हम लाएं हैं और यहां इन दोनों व्हील्स के बारे में बताया है।

    एलॉय व्हील

    कैसे होते हैं एलॉय व्हील?

    एयॉल व्हील एल्युमीनियम और मैग्नीशियम दोनों के मिश्रण से बनते हैं।

    बता दें कि हल्की वस्तुएं बनाने के लिए एल्युमीनियम का उपयोग होता है क्योंकि यह हल्की होती है।

    एल्युमीनियम के कारण एलॉय व्हील वजन में काफी हल्के होते हैं। अन्य व्हील की अपेक्षा इनसे कार का वजन बढ़ता नहीं है।

    एलॉय व्हील विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध होता हैं। साथ ही इनमें जरूरत के अनुसार कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी होता है।

    फायदे

    क्या होते हैं एलॉय व्हील्स के फायदे?

    एलॉय व्हील का पहला फायदा यह है कि हल्के होने के कारण ड्राइविंग के दौरान इन्हें हैंडल करने में आसानी होती है।

    इसके साथ ही एलॉय व्हील का फ्रेम हल्का होने के कारण कार के सस्पेंशन पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। इससे कार को ज्यादा स्पीड़ पकड़ने में काफी आसानी होती है।

    इसके अलावा यह दिखने में स्टील व्हील की अपेक्षा अच्छे लगते हैं। इससे कार को अलग और आकर्षक लुक मिलता है।

    जानकारी

    अच्छी ईँधन दक्षता के लिए है उपयोगी

    हल्के होने के कारण एलॉय व्हील्स विभिन्न परिस्थितियों में स्टील व्हील की अपेक्षा बेहतर परफॉर्म करते हैं। इस कारण कार को अच्छा परफॉर्म करने के लिए अधिक फ्यूल की जरूरत नहीं होती है। इसलिए एलॉय व्हील अच्छी ईंधन दक्षता में भी उपयोगी होते हैं।

    नुकसान

    ये हैं एलॉय व्हील के नुकसान?

    एलॉय व्हील का सबसे बड़ा नुकसान है कि यह ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं। इनकी लाइफ अन्य व्हील्स के मुकाबले काफी कम होती है।

    खराब सड़कों का इन पर जल्दी असर पड़ता है और यह स्टील व्हील के मुकाबले जल्दी टूट जाते हैं।

    साथ ही यह ज्यादा समय तक पहले जैसे आकर्षक नहीं लगते हैं। समय के साथ-साथ इनमें कॉस्मेटिक खराबियां आने लगती हैं।

    वहीं, एलॉय व्हील अन्य की अपेक्षा काफी महंगे भी होते हैं।

    स्टील व्हील

    स्टील व्हील के फायदे

    स्टील व्हील की खासियत होती है कि वे एलॉय व्हील से ज्यादा मजबूत होते हैं। वे ज्यादा समय के लिए चलते हैं और आसानी से टूटते भी नहीं है।

    इन्हें आसानी से ठीक कराया जा सकता है। साथ ही इनकी कीमत भी एलॉय व्हील से कम होती है।

    सर्दियों के मौसम में स्टील व्हील अच्छा परफॉर्म करते हैं और अधिक फ्लेक्सिबल होते हैं।

    वजन में अधिक होने के कारण इनके साथ बर्फीले इलाके में ड्राइविंग करने में आसानी होती है।

    नुकसान

    क्या होते हैं स्टील व्हील के नुकसान?

    स्टील व्हील के कई नुकसान भी होते हैं। वजन में भारी होने के कारण इन्हें हैंडल करना मुश्किल होता है और इससे कार की परफॉर्मेंस पर भी खराब असर पड़ता है।

    ज्यादा वजन के कारण ये ईंधन दक्षता को भी कम करते हैं। एलॉय व्हील की अपेक्षा इनके साथ कार को अधिक स्पीड पकड़ने में भी दिक्कत आती है।

    एलॉय व्हील की तरह इनमें कस्टमाइज का ऑप्शन भी नहीं मिलता है और यह दिखने में अधिक आर्कषक नहीं होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    CERT-In ने गूगल क्रोम में खामियों को लेकर चेताया, हैक हो सकता है सिस्टम  गूगल क्रोम
    सुरेश रैना ने की विराट कोहली को विदाई मैच और भारत रत्न देने की मांग विराट कोहली
    IMF से पाकिस्तान को झटका, लोन की अगली किश्त जारी करने से पहले लगाई 11 शर्तें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय

    ऑटोमोबाइल

    पिछले महीने इन ऑटो कंपनियों ने बेचे खूब वाहन, बिक्री में हुआ जोरदार इजाफा टोयोटा
    मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में सात मारुति सुजुकी की गाड़ियां मारुति सुजुकी
    इस महीने मारुति सुजुकी की ये कारें खरीदकर करें हजारों रुपये की बचत, मिल रही छूट मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    यह कंपनी बना रही सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाली पहली SUV, 800 किलोमीटर होगी रेंज भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025