NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / दिल्ली में होंगी देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें, 2025 तक 8,000 बसों की है योजना
    अगली खबर
    दिल्ली में होंगी देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें, 2025 तक 8,000 बसों की है योजना
    दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की योजना

    दिल्ली में होंगी देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें, 2025 तक 8,000 बसों की है योजना

    लेखन देवजीत सिंह
    Aug 25, 2022
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार की योजना अगले तीन वर्षों के भीतर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के वाहनों में 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को शामिल करने की है।

    बुधवार को इस दिशा में टाटा मोटर्स द्वारा बनाई गईं 97 इलेक्ट्रिक बसों को राष्ट्रीय राजधानी के परिवहन विभाग में शामिल किया गया है। ये सभी बसें DTC के अधिकार क्षेत्र में चलाई जाएंगी। इनमें से 50 को राजघाट डिपो में तैनात किया गया है।

    जानकारी

    इन सुविधाओं से लैस हैं ये इलेक्ट्रिक बसें

    इन इलेक्ट्रिक बसों की लंबाई 12 मीटर है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें CCTV कैमरे और पैनिक बटन भी लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ इन बसों में GPS सिस्टम भी लगाया गया है।

    लक्ष्य

    दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहनों में सबसे आगे रखने का है लक्ष्य

    दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में सबसे आगे रखने का है। इसके लिये सरकार दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में 10,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने की योजना बना चुकी है।

    दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र में EVs की इतनी बड़ी संख्या रखने वाला देश का पहला राज्य होगा।

    बुधवार को नए वाहनों के लिए फ्लैग-ऑफ समारोह में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की कि 2025 तक राजधानी में 8,000 इलेक्ट्रिक बसें और आने वाली हैं।

    बदलाव

    राजधानी में पुरानी बसों की जगह ले रहीं हैं इलेक्ट्रिक बसें

    समारोह में केजरीवाल ने कहा कि वह पुरानी प्रदूषणकारी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटा रहे हैं और उन्हें इलेक्ट्रिक बसों से बदल रहे हैं।

    उन्होंने बताया कई देशों में बहुत से आधुनिक परिवहन सिस्टम हैं, जिनसे उनकी सरकार सीख लेकर दिल्ली में सबसे प्रभावी और कुशल परिवहन मॉडल विकसित करेगी।

    दिल्ली परिवहन विभाग में शामिल की गईं टाटा मोटर्स की ये इलेक्ट्रिक बसें सिर्फ 40 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता रखती हैं।

    मौजूदा संख्या

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या

    दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में पहले से ही सड़कों पर 153 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, जिनमें से अधिकांश DTC के तहत और कुछ क्लस्टर यूनिट्स के रूप में चल रही हैं।

    इनमें नई 97 बसें जुड़ने से इनकी कुल संख्या 250 हो गई है। विभाग के अनुसार यह संख्या जल्द ही 300 तक पहुंच जाएगी, क्योंकि अगले महीने के अंत तक 50 और इलेक्ट्रिक बसे इसमें शामिल हो जाएंगी।

    टाइमलाइन

    बसों के साथ-साथ चार्जिंग स्टेशन पर भी रहेगा जोर

    अरविंद केजरीवाल ने कहा "हम 1,500 ई-बसें और लाने की प्रक्रिया में हैं, जो कि नवंबर 2023 तक आ जाएंगी, जिससे अगले साल के अंत तक ई-बसों की संख्या 1,800 होगी। इनके बाद इस ई-बस क्रांति में और भी तेज आएगी। 2025 के अंत तक हम अपने बेड़े में 6,380 ई-बसें और जोड़ेंगे।"

    बकौल केजरीवाल राज्य सरकार EV चार्जिंग पर भी जोर दे रही है। लगभग 55 बस डिपो अगले साल के अंत तक चार्जिंग स्टेशन से लैस हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार
    इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा मोटर्स

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: मास्क न पहनने पर लग सकता है जुर्माना, 20 अप्रैल को बैठक में होगा फैसला अनिल बैजल
    पंजाब: बड़ा चुनावी वादा पूरा करेगी AAP सरकार, जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे दिल्ली
    पंजाब में AAP सरकार की मुफ्त बिजली योजना पर कितनी आएगी लागत और क्या होंगे फायदे? आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली सरकार

    ई-साइकिल के पहले 10,000 ग्राहकों को 5,500 रुपये की सब्सिडी देगी दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन
    दिल्ली में सरकारी कर्मचारी खरीद सकेंगे EMI पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन
    दिल्ली परिवहन निगम में 300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन दिल्ली
    दिल्ली: 1,027 स्कूलों में केवल 203 में ही प्रधानाचार्य, NCPCR ने राज्य सरकार से मांगा जवाब दिल्ली

    इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा 15 अगस्त को पेश करेगी अपनी ये पांच इलेक्ट्रिक SUVs महिंद्रा एंड महिंद्रा
    इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं? पहले वेटिंग पीरियड पर डालें नजर टाटा मोटर्स
    दो नए रंगो में सामने आई हुंडई कोना, जल्दी फेसलिफ्ट वेरिएंट में देगी दस्तक हुंडई मोटर कंपनी
    वोल्वो ने भारत में लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार XC40, इन फीचर्स से है लैस जगुआर कार

    टाटा मोटर्स

    इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण फिर वाहनों के दाम बढ़ाएंगी टाटा और हीरो जैसी कंपनियां ऑटोमोबाइल
    जुलाई में लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिये पूरी लिस्ट इलेक्ट्रिक वाहन
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N और टाटा सफारी में से कौन सी SUV है ज्यादा दमदार? महिंद्रा एंड महिंद्रा
    घटती बिक्री के बावजूद कार कंपनियों को नुकसान नहीं, बढ़ रहा मुनाफा ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025