NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021: फिनलैंड के लोग सबसे खुश, भारत को मिला 139वां स्थान
    अगली खबर
    विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021: फिनलैंड के लोग सबसे खुश, भारत को मिला 139वां स्थान

    विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021: फिनलैंड के लोग सबसे खुश, भारत को मिला 139वां स्थान

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 20, 2021
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी के खौफ, मौतें और लॉकडाउन के कारण पिछला साल काफी हाताशा भरा और तनावपूर्ण रहा है। महामारी का असर सभी पर नजर आया है।

    ऐसे में भारत शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी की गई वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट (वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट) 2021 में 139वें पायदान पर रहा है।

    हालांकि, फिनलैंड पर जैसे महामारी का खास असर नहीं दिखा और वह सूची में लगातार चौथे साल पहले पायदान पर रहा है।

    रिसर्च

    विश्व के 149 देशों पर रिसर्च कर तैयार की रिपोर्ट

    गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने 2012 में 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस घोषित किया था।

    संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट में देशों को इस आधार पर रैंक करती है कि उसके नागरिक खुश को कितना खुश महसूस करते हैं।

    रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रति व्यक्ति आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, भ्रष्टाचार आदि को शामिल किया जाता है। इसके बाद सभी देशों को हैप्पीनेस स्कोर दिया जाता है।

    जानकारी

    मुश्किल रहा खुशहाल देशों की लिस्ट तैयार करना

    इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से आर्थिक नुकसान और लगातार हो रही मौत की वजह से खुशहाल देशों की सूची तैयार करना काफी मुश्किल था। अधिकतर देशों के लोग कोरोना के खौफनाक प्रभाव को लेकर काफी परेशान थे।

    सुधार

    अमेरिका की रैंकिंग में आई एक स्थान की गिरावट

    रिपोर्ट के आधार पर इस साल अमेरिका की रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट दर्ज की गई है। विश्व की सबसे बड़ी शक्ति एक स्थान की गिरावट के साथ 19वें स्थान पर पहुंच गई है।

    बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद अमेरिका खुशहाली के मामले में अन्य छोटे देशों की तुलना में पीछे है।

    खुशहाली के मामले में डेनमार्क दूसरे, स्विज़रलैंड तीसरे, आइसलैंड चौथे और नीदरलैंड ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

    सुधार

    भारत की रैंकिंग में हुआ पांच स्थानों का सुधार

    खुशहाली के मामले में यदि भारत की बात की जाए तो इस वर्ष देश की खुशहाली में थोड़ा इजाफा हुआ है। भारत ने इस सूची में पांच स्थानों का सुधार करते हुए 139वां स्थान हासिल किया है।

    गत वर्ष भारत की रैकिंग 144 थी। इसी तरह राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे नाखुश शहरों में शामिल है।

    इस रिपोर्ट से यह साबित हो रहा है कि सरकार के लगातार प्रयासों के बाद भी देश के लोगों में पर्याप्त खुशहाली नहीं है।

    पड़ोसी देश

    भारत से अधिक खुशहाल है चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश

    खुशहाली के मामले में अन्य शक्तिशाली देश यूनाइटेड किंगडम (UK) ने 17वां स्थान हासिल किया है। इसी तरह जर्मनी 13वें, जापान 56वें और रूस 76वें स्थान पर है।

    इसी तरह बेल्जियम ने खुशहाल देशों की सूची में 20वां स्थान हासिल किया है।

    भारत का पड़ोसी मुल्क चीन इस साल इस सूची में 84वें स्थान पर है। नेपाल 87वें, बांग्लादेश 101, पाकिस्तान 105, म्यांमार 126 और श्रीलंका इस सूची में 129वें पायदान पर रहा है।

    जानकारी

    नाखुश देशों की सूची में अफगानिस्तान ने हासिल किया पहला स्थान

    संयुक्त राष्ट की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे नाखुश देशों की सूची में अफगानिस्तान ने पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह ज़िम्बाब्वे ने दूसरा, रवांडा ने तीसरा, बोत्सवाना ने चौथा, लेसोथो ने पांचवां और मालावा ने छठा स्थान हासिल किया है।

    लिस्ट

    दुनिया के शीर्ष दस खुशहाल देश

    1) फिनलैंड

    2) डेनमार्क

    3) स्विटजरलैंड

    4) आइसलैंड

    5) नीदरलैंड

    6) नार्वे

    7) स्वीडन

    8) लक्जमबर्ग

    9) न्यूजीलैंड

    10) ऑस्ट्रिया

    नाखुश लिस्ट

    दुनिया के शीर्ष दस नाखुश देश

    1) अफगानिस्तान

    2) जिम्बाब्वे

    3) रवांडा

    4) बोत्सवाना

    5) लेसोथो

    6) मालावी

    7) हैती

    8) तंजानिया

    9) यमन

    10) बुरुंडी

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अफगानिस्तान
    फिनलैंड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    इन फीचर्स के साथ लेम्बोर्गिनी ने उरस SUV का पर्ल कैप्सूल एडिशन भारत में किया लॉन्च ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस: कैसा रहा है भारत में वैक्सीनेशन अभियान का अब तक का सफर? अमेरिका
    इंडियन मोटरसाइकिल की तीन अपकमिंग बाइक्स की प्री बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल

    अफगानिस्तान

    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें
    अब बैंकों में ग्राहकों से पूछा जाएगा धर्म, KYC फॉर्म में देनी होगी जानकारी चीन समाचार
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: रेलवे को अब तक 88 करोड़ की संपत्ति का नुकसान पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार

    फिनलैंड

    खुशहाली के मामले में पाकिस्तान से मीलों पीछे भारत, विश्व खुशहाली रिपोर्ट में 140वां स्थान चीन समाचार
    महिला ने रियल लाइफ़ सेक्स डॉल बनने के चक्कर में जोखिम में डाली अपनी जान, जानें अजब-गजब खबरें
    वायु प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो विदेश की इन पांच जगहों पर जाएं घूमने डेनमार्क
    फिनलैंड की सना मरीन बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, मात्र 34 साल है उम्र यूक्रेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025