NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: अमेरिका में हो रही रिकॉर्ड टेस्टिंग, दूसरे पायदान पर भारत- व्हाइट हाउस
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: अमेरिका में हो रही रिकॉर्ड टेस्टिंग, दूसरे पायदान पर भारत- व्हाइट हाउस

    कोरोना वायरस: अमेरिका में हो रही रिकॉर्ड टेस्टिंग, दूसरे पायदान पर भारत- व्हाइट हाउस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 17, 2020
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस टेस्टिंग को लेकर व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका के बाद भारत ने सबसे ज्यादा लोगों के टेस्ट किए हैं।

    व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका ने सबसे ज्यादा 4.2 करोड़ और उसके बाद भारत ने 1.2 करोड़ से ज्यादा लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया है।

    बता दें कि भले ही कुल टेस्ट की संख्या के मामले में भारत आगे पर है, लेकिन जनसंख्या के हिसाब से टेस्ट करने में यह बहुत पीछे है।

    बयान

    टेस्ट करने में अमेरिका सबसे आगे- मैकनेनी

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कोरोना वायरस टेस्टिंग की बात करें तो हमने 4.2 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। दूसरे सबसे ज्यादा 1.2 करोड़ टेस्ट भारत में हुए हैं। टेस्टिंग के मामले में हम दुनिया में सबसे आगे हैं। हमने किसी भी देश से ज्यादा टेस्ट किए हैं। हमारे बाद भारत का नंबर आता है, जहां 1.2 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हुए हैं।"

    बयान

    वैक्सीन के मोर्चे पर भी अच्छी खबर- मैकनेनी

    मैकनेनी ने बताया कि वैक्सीन के मोर्चे पर भी हिम्मत बढ़ाने वाली खबर है।

    मॉडर्ना की संभावित वैक्सीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे ट्रायल में शामिल 45 लोगों में सकारात्मक नतीजे मिले हैं। इन लोगों में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की तुलना में ज्यादा एंटीबॉडी पाई गई। एक वैक्सीन से ऐसे ही नतीजों की उम्मीद होती है।

    बता दें कि इस वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल जुलाई के अंत तक शुरू हो जाएंगे।

    जानकारी

    अमेरिका में संक्रमण की क्या स्थिति?

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 35.76 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 10.90 लाख लोग ठीक हुए हैं और 1.38 लाख लोगों को मौत हो चुकी है।

    टेस्टिंग

    भारत में कितने टेस्ट हुए?

    शुक्रवार सुबह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधार परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 1.30 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    बीते दिन देश में 3,33,228 टेस्ट हुए, जो एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है।

    कुल संख्या के हिसाब से भले ही भारत अमेरिका के पीछे हो, लेकिन प्रति 10 लाख लोगों पर टेस्ट करने के मामले में भारत चिली और इक्वाडोर समेत कई देशों से भी पीछे है।

    तुलना

    भारत में 10 लाख पर 9,469 टेस्ट, अमेरिका में 1.38 लाख

    वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में प्रति 10 लाख लोगों पर 138,029 टेस्ट हो रहे हैं। इसकी तुलना में भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर महज 9,469 टेस्ट हो रहे हैं।

    यानी भारत की तुलना में अमेरिका कई गुना अधिक टेस्ट कर रहा है।

    जानकार मानते हैं कि संक्रमण का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग की जरूरत होती है। बिना या कम टेस्ट के सहारे संक्रमित लोगों की असली संख्या का पता नहीं लगाया जा सकता।

    डाटा

    रूस में हो चुके हैं भारत से ज्यादा टेस्ट

    मैकनेनी ने जहां अमेरिका के बाद भारत में सर्वाधिक टेस्ट होने की बात कही हैं, वहीं आकंड़ें थोड़ी अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, रूस में अब तक 2.43 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं, जो भारत से ज्यादा है।

    कोरोना वायरस

    सर्वाधिक प्रभावित पांच देशों में कितनी टेस्टिंग?

    अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस और पेरू क्रमश: कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश हैं।

    अमेरिका और भारत के हमने आपको बता दिया। अब बाकी तीन की बात करते हैं।

    ब्राजील में 20 लाख लोग संक्रमित हैं। यहां प्रति 10 लाख लोगों पर 23,097 टेस्ट हो रहे हैं।

    रूस में 7.58 लाख मामले हैं। यहां प्रति 10 लाख पर 1,66,952 टेस्ट हो रहे हैं।

    वहीं 3.41 लाख मामले वाले पेरू में प्रति 10 लाख लोगों पर 60,745 टेस्ट हो रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    रूस समाचार
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    झारखंड: मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन झारखंड
    दिमाग पर कोरोना वायरस का असर पड़ने के मिले संकेत, बढ़ी चिंता कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: पटना में 10 जुलाई से लगेगा सात दिन का लॉकडाउन, सामने आए रिकॉर्ड मामले बिहार
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन सामने आए 24,879 मामले, मौत का आंकड़ा 21,000 के पार दिल्ली

    रूस समाचार

    अलविदा 2019: इस साल हर महीने हुईं कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं, डालें एक नजर पाकिस्तान समाचार
    केंद्रीय मंत्री ने की पुष्टि, 2020 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3 चीन समाचार
    गगनयान मिशन को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है? चीन समाचार
    कब-कब यात्री विमानों को बनाया गया मिसाइल से निशाना? ईरान

    ब्राजील

    ब्राज़ील: पुलिस ने तोते को किया गिरफ्तार, ड्रग तस्करों के लिए करता था काम तस्करी
    सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता को फ्रांस का समर्थन, बताया 'सख्त जरूरत' चीन समाचार
    G20 समिटः डोनाल्ड ट्रंप से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हुई बात दक्षिण कोरिया
    कैसे ब्राज़ील में एयरपोर्ट से केवल तीन मिनट में चोरी हुआ 680 किलो सोना? जानिए दुनिया

    कोरोना वायरस

    रूस ने किया कोरोना की पहली वैक्सीन के सफल ट्रायल का दावा, जानिए कैसे मिली सफलता रूस समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या नौ लाख पार, बीते दिन 553 मौतें भारत की खबरें
    सारा अली खान के ड्राइवर को भी कोरोना वायरस, परिवार के बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव बॉलीवुड समाचार
    आज से पर्यटकों के लिए खुला जम्मू-कश्मीर, अनिवार्य कोरोना वायरस टेस्ट समेत ये हैं गाइडलाइंस जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025