NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / फ्रांस: कल से जरूरी नहीं होगा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, अन्य पाबंदियां भी हटेंगी
    अगली खबर
    फ्रांस: कल से जरूरी नहीं होगा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, अन्य पाबंदियां भी हटेंगी

    फ्रांस: कल से जरूरी नहीं होगा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, अन्य पाबंदियां भी हटेंगी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 16, 2021
    07:01 pm

    क्या है खबर?

    फ्रांस में गुरुवार से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा और पाबंदियों को भी तय समय से 10 दिन पहले खत्म किया जा रहा है।

    कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट और वैक्सीनेशन अभियान के रफ्तार पकड़ने के बाद सरकार ने यह ऐलान किया है।

    लगभग 6.7 करोड़ की आबादी वाले देश ने योजना के मुताबिक कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया है और अब प्रतिबंध हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    फ्रांस

    20 जून से हट जाएगा नाइट कर्फ्यू

    फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने बुधवार को कहा कि गुरुवार से कुछ अपवादों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं रहेगा। इसके अलावा 20 जून से नाइट कर्फ्यू भी हटा लिया जाएगा।

    शुरुआत में इस कर्फ्यू को 30 जून तक लागू किया गया था, लेकिन हालात सुधरने के चलते इसे 10 दिन पहले यानी 20 जून को ही हटाया जा रहा है। नाइट कर्फ्यू के तहत 11 बजे के बाद कई गतिविधियों पर रोक लग जाती है।

    कोरोना वायरस

    उम्मीद से ज्यादा तेजी से सुधर रहे हालात- कास्टेक्स

    कास्टेक्ट ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा तेजी से हालात सुधर रहे हैं। मंगलवार को यहां दैनिक मामलों की संख्या 3,200 से कम हो गई, जो पिछले साल अगस्त के बाद एक दिन में मिले सबसे कम मामले हैं।

    पिछले साल फ्रांस ने जून में दैनिक मामलों की संख्या 5,000 तक लाने का लक्ष्य रखा था।

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, यहां अब तक 58.06 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.10 लाख को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    जानकारी

    अप्रैल में लगा था तीसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

    फ्रांस में अप्रैल की शुरुआत में तीसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। तब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि अगर अब लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। उस वक्त उन्होंने वैक्सीनेशन तेज करने का भी वादा किया था।

    फ्रांस

    रफ्तार पकड़ रहा है वैक्सीनेशन अभियान

    लगभग छह महीने पहले शुरुआत के बाद से फ्रांस का वैक्सीनेशन अभियान अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाया था, लेकिन नए वेरिएंट के खतरे के बीच सरकार कम समय में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए काम कर रही है।

    कास्टेक्स ने कहा कि सरकार ने इन गर्मियों के अंत तक करीब 3.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, जो आबादी के आधे हिस्से से ज्यादा है।

    फ्रांस में वैक्सीनेशन

    47 फीसदी आबादी को लगी कम से कम एक खुराक

    ब्लूमबर्ग वैक्सीन ट्रैकर के अनुसार, फ्रांस में अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 4.5 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यहां की 47.5 प्रतिशत आबादी को एक और 25.5 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

    फ्रांस में गुरुवार से भीड़भाड़ वाले स्थानों और स्टेडियमों को छोड़कर बाकी जगहों पर मास्क की जरूरत नहीं होगी। फ्रांस से पहले अमेरिका और इजरायल भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की पाबंदी हटा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    किम कार्दशियन ने 6 साल बाद पूरी की कानून की पढ़ाई, परिवार के साथ मनाया जश्न किम कार्दशियन
    पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की हिरासत 4 दिन बढ़ी हरियाणा
    पाकिस्तान नेतृत्व और सेना 'अति धार्मिक दृष्टिकोण' से प्रेरित है- विदेश मंत्री एस जयशंकर एस जयशंकर
    नाइकी ने की कीमतें बढ़ाने की घोषणा, जानिए क्या कुछ होगा महंगा नाइकी

    फ्रांस

    अगले महीने होगा राफेल विमानों का इंडक्शन समारोह, फ्रांस के रक्षा मंत्री हो सकते हैं शामिल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचा सकते हैं स्टेरॉइड्स- विश्लेषण कनाडा
    भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, राजनाथ बोले- नजर उठाने वालों के लिए कड़ा संदेश राजनाथ सिंह
    भारत ने UN में दी चीन को शिकस्त, बना ECOSOC की संस्था का सदस्य चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान: निजी कंपनियों ने की स्लॉट बुकिंग में मदद की पेशकश पेटीएम
    कोवैक्सिन: दूसरी खुराक में देरी होने पर क्या होता है और क्या घबराने की जरूरत है? कोवैक्सिन
    भारत के समर्थन में फ्रांस, मैक्रों बोले- वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटे फ्रांस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज कर्नाटक

    लॉकडाउन

    कोरोना: दुनिया में पिछले सप्ताह आए कुल मामलों में से 50 प्रतिशत भारत में मिले- WHO भारत की खबरें
    कोरोना का कहर: बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में 8-16 मई तक लॉकडाउन का ऐलान केरल
    कोरोना: भारत के रास्ते पर बढ़ रहा नेपाल, बिगड़ने लगे हालात भारत की खबरें
    कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने किया 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025