NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुनिया के इतिहास की अब तक की पांच सबसे घातक महामारियां जिन्होंने ली करोड़ों जानें
    दुनिया के इतिहास की अब तक की पांच सबसे घातक महामारियां जिन्होंने ली करोड़ों जानें
    1/7
    दुनिया 1 मिनट में पढ़ें

    दुनिया के इतिहास की अब तक की पांच सबसे घातक महामारियां जिन्होंने ली करोड़ों जानें

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 18, 2020
    06:24 pm
    दुनिया के इतिहास की अब तक की पांच सबसे घातक महामारियां जिन्होंने ली करोड़ों जानें

    बेहद तेजी से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इसे एक वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है और अगर दुनिया इस समय पर्याप्त सावधानी बरतती है तो स्थिति बेहद बुरी हो सकती है। लेकिन ये पहली महामारी नहीं है और दुनिया पहले भी इससे कई घातक बीमारियों का सामना कर चुकी है। आइए आपको ऐसी ही इतिहास की पांच सबसे घातक महामारियों के बारे में बताते हैं।

    2/7

    सबसे घातक था 1918 का स्पेनिश फ्लू

    1918 में फैले 'स्पेनिश फ्लू' को इतिहास की सबसे घातक महामारी माना जाता है और इससे 5-10 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। पहला विश्व युद्ध के दौरान किसी सैन्य कैंप से ये बीमारी शुरू हुई थी और युद्ध खत्म होने के बाद अपने-अपने देश लौटने वाले सैनिकों ने इस बीमारी को पूरी दुनिया में फैला दिया। ज्यादातर संक्रमितों के मरने या उनमें बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा होने के कारण ये 1919 में खत्म हो गया।

    3/7

    जस्टिनियन प्लेग से मरे पांच करोड़ लोग

    पहली बार साल 541 में फैले जस्टिनियन प्लेग को इतिहास की दूसरी सबसे घातक महामारी माना जाता है। मिस्र से फैलना शुरु होने वाली इस बीमारी ने धीरे-धीरे भूमध्य सागर के आसपास के पूरे इलाके और यूनानी साम्राज्य को अपनी चपेट में ले लिया। अगली दो सदी तक ये बीमारी आती-जाती रही और इससे लगभग पांच करोड़ लोगों की मौत हुई जो उस समय की वैश्विक जनसंख्या का 26 प्रतिशत था।

    4/7

    HIV-AIDS से अब तक 3.5 करोड़ लोगों की मौत

    भले ही हमें AIDS से बड़ी संख्या में मृत्यु की खबरें बेहद कम मिलती हो, लेकिन ये इतिहास की तीसरा सबसे घातक महामारी साबित हुआ है। 1981 में पहचाने जाने के बाद से लगभग 3.5 करोड़ लोग AIDS का शिकार हो चुके हैं। AIDS का वायरस HIV संक्रमित शख्स की प्रतिरोधक क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर देता है और वो सामान्य बीमारियों से लड़ने के काबिल भी नहीं रह पाता। अभी तक इसकी वैक्सीन नहीं बन सकी है।

    5/7

    1920 में चिम्पैंजी वायरस से निकला AIDS का वायरस

    AIDS को पहली बार भले ही अमेरिका के समलैंगिक समुदाय में पाया गया हो, लेकिन माना जाता है कि ये 1920 के दशक में पश्चिम अफ्रीका के किसी चिम्पैंजी वायरस से निकला है। ये केवल शरीर के कुछ तरल पदार्थों के जरिए ही फैलता है।

    6/7

    'द ब्लैक डेथ' से दो करोड़ लोगों की मौत

    14वीं सदी में फैली 'द ब्लैक डेथ' महामारी से केवल यूरोप में दो करोड़ लोगों की मौत हुई थी। एशिया से फैलना शुरू हुई ये बीमारी अक्टूबर 1347 में इटली के मेसीना बंदरगाह पर आए 12 जहाजों के साथ यूरोप में पहुंची। इन जहाजों में ज्यादातर लोग मृत पाए गए और जो जिंदा थे, वे बेहद बीमार थे। जहाजों को तत्काल वापस भेज दिया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बीमारी धीरे-धीरे पूरे यूरोप में फैल गई।

    7/7

    'तीसरी प्लेग महामारी' से मरे 1.5 करोड़ लोग

    1855 में फैली 'तीसरी प्लेग महामारी' दुनिया के इतिहास की पांचवीं सबसे घातक बीमारी साबित हुई है। ये प्लेग चीन से फैलना शुरू हुआ और जल्द ही भारत और हांगकांग में पहुंच गया। भारत में इस वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें हुईं और इसे लेकर अंग्रजों को विरोध का सामना भी करना पड़ा। पूरी दुनिया में इससे लगभग 1.5 करोड़ लोगों की मौत हुई। ये बीमारी 1960 तक सक्रिय रही जब इसके मामले 100 से कम हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    यूरोप
    हांगकांग
    कोरोना वायरस

    चीन समाचार

    चीन में दो महीने बाद फिर खुले सिनेमाघर, लेकिन नहीं पहुंचा कोई दर्शक मनोरंजन
    भारत में स्टेज 2 पर है कोरोना वायरस, जानिये इसका मतलब भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के कारण चीन में बढ़े तलाक के मामले, इटली में बढ़ी इंटरनेट की खपत इटली
    कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत के प्रयासों को WHO ने बताया बेहद प्रभावशाली भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: नोटों के जरिये भी फैल सकता है संक्रमण, बचने के लिए करें ऑनलाइन ट्राजेक्शन ऑनलाइन शॉपिंग
    सुप्रीम कोर्ट जज का अजीबोगरीब बयान, कहा- घोर कलयुग में कोरोना वायरस से नहीं लड़ सकते सुप्रीम कोर्ट
    पश्चिम बंगाल के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने पश्चिम बंगाल
    बिहार: कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ शिकायत, अगले हफ्ते सुनवाई करेगा कोर्ट चीन समाचार

    यूरोप

    कोरोना वायरस: इटली में एक महीने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रही पोर्नहब चीन समाचार
    रवीश कुमार की जगह अनुराग श्रीवास्तव बन सकते हैं विदेश मंत्रालय के अगले प्रवक्ता विदेश मंत्रालय
    दुनिया के 60 देशों में फैला कोरोना वायरस, मरने वालों की संख्या 3,000 पार चीन समाचार
    पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह फ्री करने वाला दुनिया का पहला देश बना लग्जमबर्ग दुनिया

    हांगकांग

    कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,000 पार, नए मामलों की संख्या में गिरावट चीन समाचार
    कोरोना वायरस से चीन में 800 से ज्यादा मौतें, 2003 के SARS वायरस को छोड़ा पीछे चीन समाचार
    हांगकांग के लाखों प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत, वापस लिया गया विवादित प्रत्यर्पण बिल चीन समाचार
    दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में नई दिल्ली 53वें स्थान पर भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    शाहिद कपूर की लापरवाही की वजह से BMC ने सील किया जिम मुंबई
    मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल रहा है कोरोना वायरस, ऐसे करें बचाव लाइफस्टाइल
    लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता, जांच में जुटी दो टीम पंजाब
    दिल्ली: टेस्ट कराने के बाद सिंगापुर चला गया शख्स, अब रिपोर्ट में आया कोरोना वायरस पॉजिटिव दिल्ली
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023