NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव धांधली के मामले में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
    अगली खबर
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव धांधली के मामले में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जमानत पर रिहा कर दिया गया है

    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव धांधली के मामले में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

    लेखन मुकुल तोमर
    संपादन नवीन
    Aug 25, 2023
    09:00 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज 2020 राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में धांधली करने की कोशिश करने के मामले में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद ही 2 लाख डॉलर के बॉन्ड पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

    ट्रंप को जॉर्जिया राज्य में धांधली करने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में कुछ दिन पहले ही उन पर आरोप तय हुए थे।

    मामला

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने हाल ही में ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने साल 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडन से अपनी हार को उलटने की साजिश रची थी।

    ट्रंप के खिलाफ विलिस ने जॉर्जिया के रैकेटियरिंग विरोधी कानून के उल्लंघन के साथ-साथ साजिश रचने, झूठे बयान और एक सार्वजनिक अधिकारी को उनके पद की शपथ का उल्लंघन करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

    आरोप

    ट्रंप पर क्या आरोप हैं?

    मामले में ट्रंप पर चुनाव नतीजों को पलटने के लिए धोखाधड़ी, धमकी देने और जालसाजी के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। आरोप पत्र में कुल 41 मामले शामिल हैं, जिनमें से 13 में ट्रंप का नाम है।

    विलिस ने इस मामले में 98 पन्नों का अभियोग दायर किया था, जिसमें कहा गया है कि ट्रंप जानबूझकर चुनाव परिणाम को गैरकानूनी तरीके से अपने पक्ष में करने की साजिश में शामिल हुए थे।

    ट्रंप

    जेल रिकॉर्ड के लिए कैदियों की तरह ट्रंप की खींची गई तस्वीर 

    गुरुवार को ट्रंप ने अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए नजरबंद कर दिया। ट्रंप को पुलिस रिकॉर्ड में कैदी नंबर P01135809 के रूप में दर्ज किया गया।

    उनकी जेल रिकॉर्ड के लिए अन्य कैदियों की तरह एक तस्वीर खींची गई, जिसे मगशॉट कहा जाता है। पहली बार किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का मगशॉट लिया गया। उन्होंने जेल के अंदर करीब 20 मिनट का समय बिताया।

    ट्विटर पोस्ट

    ट्रंप का मगशॉट लिया गया

    https://t.co/MlIKklPSJT pic.twitter.com/Mcbf2xozsY

    — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 25, 2023

    ट्वीट

    ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की जेल की तस्वीर

    पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना मगशॉट यानी जेल से जारी की गई तस्वीर को ट्वीट किया।

    इस तस्वीर में उन्होंने चुनाव हस्तक्षेप लिखते हुए अपनी वेबसाइट की जानकारी शेयर की है, जिसके जरिए उनकी चुनाव कैंपेन के लिए पैसे जुटाए जाते हैं।

    ट्रंप ने करीब ढाई साल बाद इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इससे पहले उन्होंने 8 जनवरी, 2021 को एक ट्वीट किया था।

    आरोप

    ट्रंप के अलावा और किन लोगों पर लगे आरोप? 

    ट्रंप के अलावा व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज, ट्रंप के निजी वकील रूडी गिउलियानी और ट्रंप प्रशासन में न्याय विभाग के अधिकारी जेफरी क्लार्क पर भी आपराधिक साजिश के आरोप तय किए गए हैं।

    ट्रंप के प्रचार अभियान में उनके सलाहकार जॉन ईस्टमैन, सिडनी पॉवेल और केनेथ चेसेब्रो समेत अन्य वकीलों पर भी चुनाव के नतीजों को पलटने के लिए रणनीति तैयार करने के आरोप लगे हैं।

    मीडोज ने भी गुरुवार को आत्मसमर्पण किया था।

    ट्रंप

    इस साल ट्रंप के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज

    ट्रंप ने चौथी बार आपराधिक मामले में कोर्ट या संघीय अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को हश मनी देने का एक मामला चल रहा है, जिसमें अगले साल मार्च में सुनवाई होनी है।

    एक अन्य मामले में ट्रंप पर व्हाइट हाउस से गोपनीय दस्तावेजों को घर ले जाने का आरोप है। ट्रंप कैपिटल हिल पर हुए दंगों वाले मामले में भी आरोपी हैं और उन पर करीब 19 केस चल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान

    डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट 2 साल बाद बहाल मेटा
    भारतीय मूल की निक्की हेली ने की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा  अमेरिका
    कौन हैं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान किया? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    ईरान ने विकसित की क्रूज मिसाइल, शीर्ष कमांडर ने दी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी अमेरिका

    अमेरिका

    अमेरिका: 38 वर्षीय महिला ने तोड़ा सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड, 2 साल नहीं की शेविंग अजब-गजब खबरें
    #NewsBytesExplainer: क्या है कोरोना वायरस का EG.5 वेरिएंट, जिसके कारण अमेरिका में बढ़ रहे मामले? कोरोना वायरस
    अमेरिका: 2022 में 49,000 लोगों ने खुद ली अपनी जान, बंदूक से आत्महत्या के मामले अधिक आत्महत्या
    कीड़ों में होता है मांस से ज्यादा प्रोटीन, धरती को बचाए रखने में भी सहायक  स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025