NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 38 वर्षीय महिला ने तोड़ा सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड, 2 साल नहीं की शेविंग
    अगली खबर
    अमेरिका: 38 वर्षीय महिला ने तोड़ा सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड, 2 साल नहीं की शेविंग
    अमेरिकन महिला ने बनाया लंबी दाढ़ी का विश्व रिकॉर्ड

    अमेरिका: 38 वर्षीय महिला ने तोड़ा सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड, 2 साल नहीं की शेविंग

    लेखन अंजली
    Aug 10, 2023
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के मिशिगन की 38 वर्षीय एरिन हनीकट नामक महिला करीब 2 साल से अपनी दाढ़ी बढ़ा रही हैं।

    अब उनकी दाढ़ी 30 सेंटीमीटर (11.81 इंच) हो गई है, जिसके कारण उन्होंने आधिकारिक तौर पर जीवित महिला की सबसे लंबी दाढ़ी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका की 75 वर्षीय विवियन व्हीलर नामक महिला के नाम था, जिनकी दाढ़ी 25.5 सेमी (10.04 इंच) थी।

    आइए एरिन के रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    एरिन की दाढ़ी पूरी तरह से प्राकृतिक है- गिनीज बुक

    गिनीज बुक के मुताबिक, एरिन की दाढ़ी पूरी तरह से प्राकृतिक है यानी इसके लिए उन्होंने कोई ट्रीटमेंट या सप्लीमेंट नहीं लिए हैं।

    एरिन की दाढ़ी बढ़ने का करण पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती है और इसके परिणामस्वरूप अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, बांझपन और अत्यधिक बाल उग सकते हैं।

    एरिन के चेहरे पर बाल तब बढ़ने शुरू हुए जब वह 13 साल की थीं।

    तरीके

    चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए एरिन ने आजमाए कई तरीके

    एरिन ने चेहरे के अनचाहे बालों से निपटने के लिए शेविंग, वैक्सिंग और बाल हटाने वाले उत्पादों जैसे कई तरीके आजमाएं, लेकिन किसी से भी फायदा नहीं हुआ।

    एरिन ने बताया कि वह अपनी दाढ़ी को दूर करने के लिए दिन में कम से कम 3 बार शेविंग करती थीं।

    एरिन ने अपनी किशोरावस्था और अपने वयस्क जीवन के दौरान ऐसा करना जारी रखा, लेकिन जब उनकी आंखों की रोशनी में कमजोरी आने लगी तो उन्होंने शेविंग करना छोड़ दिया।

    समस्याएं

    एरिन को कई गंभीर समस्याओं का भी करना पड़ा सामना

    PCOS के अलावा एरिन को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ा।

    साल 2018 में उनके पैर में चोट लग गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक सप्ताह के भीतर उनके पैर में नेक्रोटाइजिंग फासिसाइटिस विकसित हो गया।

    यह एक दुर्लभ जीवाणु संक्रमण है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर के कोमल ऊतकों के कुछ हिस्से मर जाते हैं।

    एरिन के पैर में सेप्टिक और गैंग्रीन हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उनके पैर के निचले आधे हिस्से को काटना पड़ा।

    बयान

    विश्व रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हैं एरिन

    कुछ समय बाद एरिन को आई स्ट्रोक भी आया, जिसके बाद आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी।

    इन दुर्बल करने वाली समस्याओं से पीड़ित होने के बावजूद एरिन ने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा।

    एरिन का कहना है कि जिस चीज के लिए उन्हें शर्म आती थी, उसके कारण विश्व रिकॉर्ड हासिल करना अद्भुत है।

    उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी उपलब्धि हासिल कर पाऊंगी, जिससे मुझे गिनीज बुक में जगह मिलेगी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: RCB के पहला खिताब जीतने पर झूमे प्रशंसक, देखिए किस तरह मनाया जश्न इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: इन 5 युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से छोड़ी छाप IPL 2025
    IPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने खेली 5 सबसे बड़ी पारियां  IPL 2025
    IPL 2025: इन 5 बड़े विवादों के कारण चर्चा में रहा यह संस्करण  IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिका में हुई डैक्सहुंड नस्ल के कुत्तों के बीच दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को मिले खास पुरस्कार अजब-गजब खबरें
    अमेरिका ने तमिलनाडु से मंगवाए घड़ियाल और मगरमच्छ, सरकार से मांगी अनुमति तमिलनाडु
    अमेरिका: व्यक्ति को बेबी पाउडर से कैंसर हुआ, जॉनसन एंड जॉनसन को देने पड़ेंगे 154 करोड़ रुपये जॉनसन एंड जॉनसन
    दुनिया के ये देश छात्रों को देते हैं स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का मौका विदेश में पढ़ाई

    अजब-गजब खबरें

    बेंगलुरू: महिला के सिर पर बचपन से ही उभर रही गांठ को डॉक्टर ने निकाला बेंगलुरु
    सबवे दे रहा है जीवनभर के लिए एक खास ऑफर, बस माननी होगी यह शर्त सबवे
    रूस: इस महिला के पास है दुनिया की सबसे बड़ी नर बिल्ली, जानिए कितनी है लंबाई रूस समाचार
    पेरिस: पायलट के नशे में होने के कारण रद्द हुई उड़ान, पुलिस ने दबोचा यूनाइटेड एयरलाइंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025